देश

Pravasi Bhartiya Sammelan: स्वागत से अभिभूत हुए प्रवासी भारतीय, बोले- वतन लौट आने को दिल करता है

Pravasi Bhartiya Sammelan: मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में इन दिनों प्रवासी भारतीय सम्मेलन जारी है मेहमान ‘पधारो म्हारे घर’ अभियान के तहत होम स्टे कर रहे हैं. जिसमें आए प्रवासी भारतीयों से मिलने खुद सीएम शिवराज सिंह चौहान उनके होम स्टे पहुंच गए. इस दौरान उनसे सीएम ने कहा मेहमान जो हमारा होता है वो जान से प्यारा होता है. सीएम ने पहले मेजबानों से बात की जिसके बाद  उन्होंने मेहमानों का एक-एक कर स्वागत किया. इन प्रवासी में कोई न्यूजीलैंड से आया था, कोई ऑस्ट्रेलिया से, कोई यूक्रेन से, कोई दक्षिण अफ्रीका से, कोई लंदन से, कोई अमेरिका से ये सभी मेहमान चलाए गए एक अभियान के जरिए लोगों को घरों में स्टे कर रहे हैं.

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर के आनंदा कॉलोनी में बी. के. झवर के निवास पर अपनी पत्नी के साथ पहुंचकर वहां “पधारो म्हारे घर” कार्यक्रम के तहत कॉलोनी वासियों के घरों में रुके हुए प्रवासी भारतीयों से मुलाकात की. साथ ही सीएम शिवराज ने पहले मेजबानों से बात की जिसके बाद मेहमानों का एक-एक कर स्वागत किया. सीएम ने बताया कि मेरी सोच थी कि जो भी प्रवासी भारतीय सम्मेलन में आ रहे हैं, उन्हें होटल की बजाय लोगो के घरों में रुकवाया जाए ताकि उन्हें एक पारिवारिक अनुभूति हो सके और पधारो म्हारे घर के जिरए हमने इस सोच को मूर्त रूप दिया है.

प्रवासी ने जाहिर की खुशी

इस दौरान सीएम ने स्टे होम में ठहरे लोगों के विचार और अनुभव को भी जाना. एक प्रवासी भारतीय महिला ने कहा जब मैं इंदौर आ रही थी. तो काफी डरी हुई थी, मुझे कई लोगों ने घर में रुकने से मना भी किया था, लेकिन जब मैं रात को 3 बजे एयरपोर्ट गई और देखा कि मैं जिनके घर जा रही हूं. वो होस्ट मेरे लिए पूरी रात से एयरपोर्ट पर ही खड़े हैं. उन्होंने मुझे एयरपोर्ट पर रिसीव किया और आधी रात को ही वो मुझे इंदौर का राजवाड़ा दिखाने लेकर गए. जब आधी रात को मैं उनके घर गई तो उन्होंने मेरा ढोल-धमाके से मेरा स्वागत किया. उनका ऐसा स्वागत देखकर मैं अभिभूत हो गई.

प्रवासी भारतीयों ने इंदौर की तारीफ

भारत आए प्रवासियों ने इंदौर की स्वच्छता, सजावट, सड़कों, साफ-सफाई, इंदौर के खानपान, अपनेपन और अतिथि सत्कार की जमकर तारिफ की. उन्होंने कहा पधारो म्हारे घर के जरिए हम लोग वर्षों के लिए आपस में दिल से जुड़ चुके हैं. यह अपनापन हम कभी नहीं भुला पाएंगे.

Dimple Yadav

Recent Posts

चीन-जापान की राह पर भारत! नथिंग के CEO बोले- मैन्युफैक्चरिंग तो बस शुरुआत है, R&D से बनेंगे ग्लोबल ब्रांड्स

Nothing CEO Carl Pei: उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी नथिंग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) कार्ल पेई…

1 hour ago

CCTV फुटेज से खुली दान में चोरी की पोल! अयोध्या राम मंदिर मामले में SIT को मिले 105 चोरी के सबूत

Ayodhya Ram Mandir Donation Theft: सुप्रीम कोर्ट के सामने रखी गई स्टेटस रिपोर्ट में बताया…

1 hour ago

Asian Games में भारत का जलवा: दूसरे दिन आए 6 मेडल, टेबल टेनिस में पाकिस्तान को दो बार चटाई धूल

एशियन गेम्स 2026 के दूसरे दिन भारत ने निशानेबाजी और एमएमए (MMA) में 3 सिल्वर…

2 hours ago

IICC में आयोजित होगा ‘हिंदी मेरी जान 2026’ कवि सम्मेलन, भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेन्द्र राय किए गए आमंत्रित

भारत एक्सप्रेस के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय दिल्ली में होने जा रहे 'हिंदी मेरी…

2 hours ago