मीन संक्रांति 2024.
Meen Sankranti 2024 Importance Dos and Donts: सूर्य देव 14 मार्च 2024 को मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं और इस स्थिति में 13 अप्रैल तक रहेंगे. ज्योतिष में सूर्य के इस राशि परिवर्तन को मीन संक्रांति कहा जाता है. मीन संक्रांति की पूरी अवधि कुछ मांगलिक और धार्मिक कार्यों के लिए अच्छा नहीं माना गया है. इस दौरान शादी, मुंडन, जनेऊ जैसे मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं. इसके अलावा इस दौरान नया मकान बनवाना, जमीन खरीदना इत्यादि कार्य भी निषेध माने गए हैं. मीन संक्रांति का शुभ मुहूर्त, महत्व, क्या करें और क्या नहीं, जानिए.
पंचांग के अनुसार, मीन संक्रांति 14 मार्च, गुरुवार को होगा. मीन संक्रांति का पुण्य काल दोपहर 12 बजकर 46 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 23 मिनट तक है. जबकि महा पुण्य की शुरुआत दोपहर 12 बजकर 46 मिनट से लेकर 2 बजकर 46 मिनट तक है. इसके अलावा इस दिन सूर्य देव दोपहर 12 बजकर 46 मिनट पर मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे जो 13 अप्रैल 2024 तक इसी अवस्था में रहेंगे.
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मीन संक्रांति के दिन सूर्य देव राशि परिवर्तन करते हैं. कुंभ से मीन राशि में सूर्य का प्रवेश होता है. इस दिन लोग घर या मंदिर में पूजा-पाठ और हवन इत्यादि धार्मिक अनुष्ठान करते हैं. इसके अलावा लोग इस दिन गंगा में आस्था की डुबकी लगाते हैं. सूर्य को जल अर्पित किया जाता है. जरुरतमंदों के बीच कपड़े, धन और अनाज का दान किया जाता है. मीन संक्रांति के दिन शरद ऋतु का समापन होता है. साथ ही इस दिन से वसंत ऋतु का आगमन हो जाता है.
मान्यताओं के अनुसार, मीन संक्रांति के दिन पवित्र नदी में स्नान करना चाहिए. गंगा, यमुना, नर्मदा, क्षिप्रा और गोदावरी नदी में से स्नान करना अच्छ माना गया है. इस दिन सूर्योदय के समय स्नान के बाद सूर्य देव को जल चढ़ाना बेहद शुभ है. मीन संक्रांति के दिन ओम् सूर्याय नमः मंत्र का जाप करते हुए सूर्य को जल देना से उनकी कृपा प्राप्त होती है. मान्यता है कि मीन संक्रांति के दिन ऐसा करने से नौकरी और सेहत से जुड़ी समस्या दूर होती है.
यह भी पढ़ें: कल से शुरू होने वाले हैं इन राशियों के अच्छे दिन! सूर्य का राशि परिवर्तन संवार देगा किस्मत
यह भी पढ़ें: Kharmas 2024 March: खरमास होगा कल से शुरू, इस दौरान भूलकर भी ना करें ये काम; जानें शादी के लिए मुहूर्त
चक्रवात 'अर्णव' के चलते झारखंड के 7 पश्चिमी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश…
EPFO News: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने सदस्यों की बचत का एक हिस्सा अब…
उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती योगी…
Bigg Boss 20: लव गिल और स्काउट की नजदीकियों पर विवाद के बीच गौहर खान…
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी…
गुरुग्राम में ऐप पर ₹625 किराया होने के बावजूद महिला से ₹1479 वसूलने और विरोध…