आस्था

Panchak June 2023: जून में इस दिन से शुरु होने वाला है पंचक, भद्रा भी उसी दिन से शुरु, शुभ कार्यों पर रहेगी रोक, अभी से हो जाएं सावधान

Panchak June 2023: ज्योतिष शास्त्र में ग्रह और नक्षत्रों की गणना के आधार पर कुछ समय या काल ऐसे होते हैं, जिन्हें अत्यंत अशुभ माना जाता है. इस दौरान कई काम ऐसे होते हैं, जिन्हें करना सही नहीं माना जाता. इसी तरह पंचक काल में भी कई तरह के शुभ कामों को करने की मनाही रहती है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सामान्यत: माह में एक बार पंचक तो आते ही है, लेकिन दिन के हिसाब ले यह अलग-अलग होता है.

नाम के अनुसार हीं पंचक की समय अवधि पांच दिनों तक रहती है. हिंदू धर्म में पंचक के दौरान कुछ कार्य पूरी तरह से वर्जित रहते हैं. इस बार जून माह में लगने वाले पंचक को चोर पंचक कहा जाता है, क्योंकि यह शुक्रवार के दिन लग रहा है. वहीं जून माह में चोर पंचक और भद्रा की शुरुआत एक ही दिन हो रही है.

कब से कब तक है पंचक और भद्रा

पंचक की शुरुआत 09 जून 2023, शुक्रवार को प्रात:काल 06:02 बजे से होगी और यह 13 जून 2023, मंगलवार को दोपहर 01:32 बजे तक रहेगा. इस दौरान किसी भी तरह के शुभ कार्य करने पर रोक रहेगी. वहीं 9 जून को भद्रा शाम 04 बजकर 20 मिनट से शुरु होते हुए 10 जून को तड़के 03 बजकर 08 मिनट तक रहेगा.

चोर पंचक 2023 में कौन-से काम करना होगा शुभ

ज्योतिष के अनुसार शुक्रवार के दिन शुरू होने वाले पंचक को चोर पंचक कहा जाता है. जहां इस दौरान कुछ कामों को करने की मनाही रहती है वहीं इस पंचक को कई कामों के लिए शुभ भी माना जाता है. बताया जा रहा है कि इस पंचक के दौरान सरकारी और संपत्ति से जुड़े कामों को करने में सफलता मिलती है.

ये भी पढ़ें: पलाश के फूल के ये उपाय बनाएंगे आपको रातो रात धनवान, घरेलू कलह से मिलेगी मुक्ति

पंचक के दौरान इन कामों से बचें

इस अवधि में अगर आप नए घर का निर्माण या पुराने घर की मरम्मत करवाने की भी सोच रहे हैं तो फिलहाल उसे इन पांच दिनों के लिए स्थगित कर दें. ज्योतिष के अनुसार इन दिनों किसी तरह की यात्रा से भी बचना चाहिए. हो सके तो अपने गुस्से पर भी नियंत्रण रखें. वहीं चोर पंचक में किसी भी तरह का कोई भी लेन-देन न करें.

Rohit Rai

Recent Posts

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

5 hours ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

5 hours ago

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

5 hours ago