खेल

IND vs AUS, WTC Final: ओवल की पिच, मौसम का हाल और प्लेइंग-11, यहां जानिए सब कुछ…

IND vs AUS, WTC Final: अपने एक दशक लंबे आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को समाप्त करने के लिए टीम इंडिया बुधवार से द ओवल में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ने के लिए तैयार है. पिछले दो डब्ल्यूटीसी सीजन में भारत लगातार दूसरी बार फाइनल खेल रहा है. जबकि ऑस्ट्रेलिया का ये पहला डब्ल्यूटीसी फाइनल है. दोनों टीमें इस ट्रॉफी पर कब्जा जमाने के लिए खूब पसीना बहा रही है और 7 जून से शुरू होने वाले इस मुकाबले में अपना सब कुछ झोंकने के लिए तैयार है. मगर दोनों टीमों के खेल के साथ-साथ इस मुकाबले में ओवल की पिच कंडीशन और मौसम का भी अहम रोल होने वाला है.

ओवल की पिच, मौसम का हाल और प्लेइंग-11

मौसम वेबसाइट एक्यूवेदर ने 7 से 11 जून तक टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने जा रहे इस महामुकाबले के चौथे दिन यानी कि 10 जून को लंदन में बारिश की 60% आशंका जताई गई है. हालांकि, 12 जून फाइनल का रिजर्व डे है, यानी कि बारिश होने की स्थिति में एक दिन का खेल 12 जून को हो सकता है. अगर इस मैच के दौरान मौसम देखा जाए तो पहले तीन दिन बारिश का खतरा नजर नहीं आ रहा. चौथे और पांचवें दिन थोड़ी परेशानी की बात है क्योंकि इन दोनों दिन बारिश खेल का मजा खराब कर सकती है.

ये भी पढ़ें: WTC Final: मीरपुर टेस्ट को याद कर अश्विन ने दिया बड़ा बयान, बोले- ‘ये था मैच का टर्निंग प्वाइंट’…

कैसी होगी ओवल की पिच?

सबसे ज्यादा टेस्ट मैचों की मेजबानी का रिकॉर्ड केनिंग्टन ओवल के नाम है. यह अनुमान लगाना कठिन है कि गेंद जीतेगी या बल्ला क्योंकि इंग्लैंड का मौसम हमेशा बदलता रहता है. दूसरे शब्दों में, पिच गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनों को सहायता प्रदान करती है. ऐसे में टॉस का नतीजा अहम होता है. मैच के अंतिम दिनों में स्पिनरों को मिलने वाली मदद के कारण, जैसा कि अतीत में देखा गया है. अधिकांश टीमें पहले बल्लेबाजी करने का विकल्प चुनती हैं.  यहां तेज गेंदबाजों के रिकॉर्ड बहुत अच्छे नहीं रहे हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

IND: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मो. शमी, मो. सिराज.

AUS: पैट कमिंस (कप्तान), एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, कैमरून ग्रीन, मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

RBI रेपो रेट से लेकर फ्रिज-एसी और ITR तक…जानिए 1 अक्टूबर से क्या-क्या बदल जाएगा?

October 2026 Rule Changes: 1 अक्टूबर 2026 से बैंकिंग, ATM निकासी, LPG KYC, FD, स्मॉल…

13 minutes ago

बिस्तर से निकला नोटों का ढेर, अलमारी में कुबेर का खजाना! बिहार में ADM-सब रजिस्ट्रार कपल के घर रेड

बिहार में आय से अधिक संपत्ति के मामले में निगरानी ब्यूरो ने पटना के एडीएम…

20 minutes ago

किराए के मकान में चल रहा था नकली नोटो का खेल! जम्मू से बरामद हुई फेक करेंसी, तीन गिरफ्तार

Jammu Fake Currency Case: जम्मू की सैनिक कॉलोनी पुलिस ने नकली करेंसी तैयार करने के…

24 minutes ago

जीवन को बदल देने वाले महामंत्र: गीता के 10 सूत्र जो रोजमर्रा की जिंदगी आसान बना सकते हैं

Life-Changing Maha Mantras: साक्षी श्री की किताब ‘जीवन को बदल देने वाले महामंत्र’ गीता के…

28 minutes ago

TRAI Data August 2026: जियो ने जोड़े सबसे ज्यादा मोबाइल यूजर्स, एयरटेल भी आगे; MTNL को हुआ नुकसान

TRAI Data August 2026: TRAI के अगस्त 2026 के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में मोबाइल…

40 minutes ago

संभल हिंसा में पुलिस से कहां हुई चूक? जिससे भड़का सुप्रीम कोर्ट; यूपी सरकार पर ठोका 10 लाख का जुर्माना

Sambhal Violence Supreme Court: संभल हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुल्ला अफरोज की प्रिवेंटिव…

42 minutes ago