आस्था

Radha Ashtami 2023: इस दिन राधाष्टमी पर रहेगी बरसाने में धूम, जानें तिथि और पूजा विधि

Radha Ashtami 2023 Date: जन्माष्टमी के बाद राधाष्टमी का पर्व मनाया जाता है. भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन का जन्म हुआ था. बता दें कि यह पर्व कृष्ण जन्माष्टमी के ठीक 15 दिन बाद मनाया जाता है. इस दिन पूरे ब्रज में धूम रहती है. वहीं ब्रजवासी राधा रानी की पूजा अर्चना करते हुए व्रत रखते हैं. राधा रानी के जन्म स्थान बरसाना में भी इस पर्व पर धूम रहती है.

इस दिन राधाष्टमी का पर्व

इस साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरुआत 22 सितंबर, दोपहर 1 बजकर 35 मिनट से हो रही है. वहीं इसका समापन 23 सितंबर, दोपहर 12 बजकर 27 मिनट पर हो रहा है. उदया तिथि को ध्यान में रखते हुए राधाष्टमी का पर्व 23 सितंबर को मनाया जाएगा.

राधाष्टमी पर बन रहे हैं ये शुभ योग

राधाष्टमी का पर्व 23 सितंबर 2023 को मनाया जाएगा. ऐसे में इस दिन (23 सितंबर 2023) पूजा के लिए शुभ मुहूर्त सुबह के 11 बजकर 1 मिनट से लेकर दोपहर के 1 बजकर 26 मिनट तक रहेगा. राधाष्टमी के दिन कई शुभ योग भी बन रहे हैं. ज्योतिष के जानकारों के अनुसार इस दिन रवि योग, शोमन योग और सौभाग्य योग बन रहे हैं. 23 सितंबर को रवि योग जहां पूरे दिन रहेगा, वहीं शोमन योग रात्रि में 9 बजकर 30 मिनट से शुरु होते हुए अगले दिन तक रहेगा. सौभाग्य योग का आरंभ 22 सितंबर को रात में 11 बजकर 52 मिनट से शुरु होते हुए अगले दिन 23 सितंबर को रात में 9 बजकर 23 मिनट तक रहेगा.

इसे भी पढ़ें: Kitchen Vastu Tips: किचन के वास्तु से लेकर खाना बनाने और खाने के इन नियमों की अनदेखी पड़ सकती है भारी, घेर सकती हैं आर्थिक तंगी और बीमारियां

राधाष्टमी पूजा विधि

राधाअष्टमी के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठते हुए स्नान के बाद व्रत का संकल्प लें. मिट्टी का कलश स्थापित करें. फिर तांबे के पात्र में राधारानी और कान्हा की प्रतिमा स्थापित करें. फिर राधा जी और कान्हा जी को पंचामृत से स्नान कराने के बाद उन्हें नए वस्त्र पहनाकर श्रृंगार करें. फिर भोग में फल, मिष्ठान और अन्य पूजा की सामग्री नियम अनुसार चढ़ाएं. पूजा-पाठ करते हुए शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें. वहीं इस दिन राधाजी के मंत्रों का जप भी कर सकते हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

ड्रोन डॉक्टर्स ऑफ नॉर्थ-ईस्ट: युवा पायलटों ने बदली मेडिकल डिलीवरी की तस्वीर, 80% तक घटा इंतजार

Medical Drone Delivery: भारत के उत्तर-पूर्वी राज्यों में युवा ड्रोन पायलट स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांतिकारी…

10 minutes ago

कर्नाटक में दूध हुआ महंगा, 8 रुपये प्रति लीटर बढ़े दाम, 1 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें

Milk Price Hike: कर्नाटक सरकार ने 1 नवंबर 2026 से दूध की कीमत में 8…

19 minutes ago

अर्नब के कहर का असर? सहारनपुर में फटा आसमान, मस्जिद का गुंबद चकनाचूर; देखें VIDEO

Saharanpur News: सहारनपुर में आकाशीय बिजली के कहर से मस्जिद का गुंबद ढह गया है.…

26 minutes ago

1 नवंबर से बदल जाएंगे कई नियम: GST से लेकर LPG, ITR और PNB कार्ड तक, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

November Money Shakeup: 1 नवंबर 2026 से GST नियमों में बदलाव, LPG सिलेंडर की कीमतों…

51 minutes ago

दुनिया का भविष्य बताने वाले ज्योतिषाचार्य नहीं पढ़ पाये बीबी की कुंडली, MLC चुनाव में मिले मुट्ठी भर वोट

UP MLC Election: चुनावी नतीजों से निराश स्मिता मिश्रा ने धांधली और बूथ कैप्चरिंग के…

55 minutes ago

ममता बनर्जी बनाम ईडी मामला: सुप्रीम कोर्ट में गरमाई बहस, कपिल सिब्बल की दलीलों के बाद कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

आई-पैक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ममता बनर्जी और ईडी की याचिकाओं पर सुनवाई के…

57 minutes ago