देश

Kasganj: कासगंज में ल्यौढइया के आंगनवाड़ी केंद्र पर कार्रवाई, बड़ी की जगह पर छोटी बहन कर रही नौकरी, अधिकारियों को 5 साल बाद चला पता

जुम्मन कुरैशी, कासगंज. उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के अधिकारियों ने एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के विरुद्ध कार्रवाई की. बाल विकास परियोजना अधिकारी सतीश चंद्र ने बताया कि ल्यौढइया के आंगनवाड़ी केंद्र पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता इरम फातिमा को नौकरी मिली थी, बाद में जब उसकी शादी हुई तो वो आंगनवाड़ी केंद्र पर आना बंद हो गई. लगभग पांच से उसकी छोटी बहन अंजुमन ही उसका काम कर रही थी.

अधिकारी का कहना है कि ये तरीका गलत था, बड़ी बहन की शादी हो जाने के बाद छोटी बहन उसकी जगह पर पिछले पांच साल से नौकरी कर रही थी और जिसे नौकरी मिली थी वह अनुपस्थित रही. उसके नाम पर छोटी तनख्‍वाह लेती रही. इसलिए इस मामले में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी कुसुम वर्मा ने कार्रवाई करवाई.

ये भी पढ़ें- Anantnag Encounter: “मेरे बेटे ने देश के लिए शहादत दी, मैं आज रोऊंगी नहीं…”, एनकाउंटर में शहीद हुए मेजर आशीष की मां

बाल विकास परियोजना अधिकारी सतीश चंद्र ने पत्रकारों से कहा कि मामले में मेरे द्वारा जांच की गई है, आरोपी महिला की सेवा समाप्त की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘सेवा और संकल्प’: पीएम मोदी के विजन पर बोलीं दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, ‘विकसित दिल्ली’ से सजेगा ‘विकसित भारत’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का लेख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स…

27 minutes ago

दिल्ली में 2 दिन नहीं मिलेगी शराब, अचानक क्यों लिया गया फैसला?

Delhi Liquor Shops Closed: राजधानी दिल्ली में अगले दो दिन के लिए शराब नहीं मिलेगी.…

32 minutes ago

दिल्ली विधानसभा में गूंजी नन्हे पर्यावरण प्रहरियों की आवाज: राष्ट्रीय पर्यावरण बाल संसद 2026 में विद्यार्थियों ने पेश किए समाधान

NATIONAL ENVIRONMENT CHILDREN PARLIAMENT 2026: दिल्ली विधानसभा के ऐतिहासिक सदन में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि (PSG)…

57 minutes ago

शिष्य की मौत के चर्चों के बीच प्रेमानंद महाराज का बड़ा बयान! भक्ति मार्ग पर टिके रहने का बताया सीक्रेट

Premanand Maharaj News: 'भक्ति का मार्ग आसान नहीं' प्रेमानंद महाराज ने बताए जीवन और साधना…

58 minutes ago

‘दीपावली और होली पर मुफ्त सिलेंडर!’ योगी कैबिनेट के फैसले से करोड़ों परिवारों में खुशी की लहर, देखें खबर

UP News: योगी सरकार का दीपावली गिफ्ट: यूपी में उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मिलेंगे…

1 hour ago