आस्था

रक्षा बंधन 2024: आज इन 3 चीजों से लगाएं भाई के माथे पर तिलक, होगी दिन-रात तरक्की

Raksha Bandhan 2024 Tilak Niyam: रक्षा बंधन का त्योहार भाई-बहन के लिए अत्यंत खास होता है. यह त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम को दर्शाता है. सावन की पूर्णिमा के दिन रक्षा बंधन का त्योहार मनाने की परंपरा है. पंचांग के अनुसार, इस साल रक्षा बंधन का त्योहार सोमवार 19 अगस्त को यानी आज मनाया जा रहा है. राखी बांधने के लिए दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से लेकर 4 बजकर 31 तक उत्तम मुहूर्त है. इसके बाद प्रदोष काल में भी राखी बांधी जा सकती है.

प्रदोष काल में राखी बांधने के लिए शुभ समय 7 बजकर 3 मिनट से लेकर रात 9 बजकर 19 मिनट तक है. शास्त्रों में मध्याह्न (दोपहर) से लेकर सूर्यास्त से पहले तक भद्रा रहित शुभ मुहूर्त में राखी बांधना शुभ फलदायी माना गया है. रक्षा बंधन के दिन राखी बांधने के दौरान तिलक लगाना जरूरी रस्म माना गया है. सनातन धर्म में तिलक को शुभता का प्रतीक माना गया है. ऐसे में आइए जानते हैं कि किन तीन चीजों से भाई के माथे पर तिलक लगाना शुभ रहेगा.

केसर

धार्मिक कार्यों और पूजा-पाठ के दौरान तिलक लगाने के लिए केसर का प्रयोग किया जाता है. हिंदू धर्म में केसर को शुद्धता का प्रतीक माना गया है. इसलिए, रक्षा बंधन के दिन भाई के माथे पर केसर का तिलक लगाना शुभ रहेगा. माना जाता है कि केसर का तिलक लगाने से सुख-शांति और समृद्धि आती है. इसके अलावा केसर का संबध गुरु ग्रह से भी है. ऐसे में केसर का तिलक लगाने से बृहस्पति देव की विशेष कृपा प्राप्त होती है.

कुमकुम

कुमकुम को विजय का प्रकीक माना जाता है. कहा जाता है कि कुमकुम का तिलक लगाने से जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलती है. इसके साथ ही हर कार्यों में तरक्की भी होती है. ऐसे में रक्षा बंधन के दिन भाई के माथे पर कुमकुम का तिलक लगाना हर प्रकार से शुभ रहेगा.

हल्दी

ज्योतिष शास्त्र में हल्दी को सुख-समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक माना गया है. रक्षा बंधन के दिन भाई के माथे पर हल्दी का तिलक लगाने से उनके जीवन में सृख-समृद्धि आएगी.

केसर का तिलक लगाने के लिए मंत्र

केसर का तिलक लगाने के लिए ‘ओम नमो भगवते वासुदेवाय’ मत्र का उच्चारण करना शुभ माना गया है. इस मंत्र से केसर का तिलक लगाने से विशेष लाभ होता है.

कुमकुम और हल्दी का तिलक लगाने के लिए मंत्र

केशवानन्न्त गोविन्द बाराह पुरुषोत्तम
पुण्यं यशस्यमायुष्यं तिलकं मे प्रसीदतु
कांति लक्ष्मीं धृतिं सौख्यं सौभाग्यमतुलं बलम्
ददातु चंदनं नित्यं सततं धारयाम्यहम्

यह भी पढ़ें: बहनों को भद्रा के दौरान क्यों नहीं बांधनी चाहिए राखी, वजह है बेहद खास

यह भी पढ़ें: रक्षा बंधन पर बहनें सुबह-सुबह नहीं बांध सकेंगी राखी, ये 2 वजह हैं खास

Dipesh Thakur

Recent Posts

अडानी ग्रुप का बड़ा कदम: कच्छ कॉपर प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी होगी इंटीग्रेट

अडानी ग्रुप की कंपनी कच्छ कॉपर लिमिटेड ने मुंद्रा प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी…

5 minutes ago

37 साल बाद लौटा गायब विमान? फ्लाइट 914 की रहस्यमयी कहानी का सच जानकर रह जाएंगे हैरान

Flight 914 Mystery Reality: क्या पैन एम फ्लाइट 914 सच में 37 साल बाद वापस…

15 minutes ago

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान बस रोकती लड़की का वीडियो वायरल, जानें क्या है असल सच्चाई

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच इंटरनेट पर…

57 minutes ago

कटरीना कैफ का मजाक उड़ाना चाहता था TV चैनल, Maniesh Paul ने किया इनकार; सालों बाद खोला बड़ा राज!

Katrina Kaif Maniesh Paul News: मनीष पॉल ने खुलासा किया कि एक टीवी चैनल उनसे…

1 hour ago

समुद्र से निकला 2000 साल पुराना राज! तमिलनाडु के तट के पास मिला ‘खोई हुई दुनिया’ का सुराग

Poompuhar Archaeology: तमिलनाडु के तट से करीब 2 किलोमीटर दूर समुद्र के भीतर ऐसी खोज…

2 hours ago