आस्था

Sawan Somwar 2023: आज सावन के दूसरे सोमवार पर बने रहे हैं ये 4 शुभ संयोग, शिव जी कृपा से मिलेगा कई गुना फल

Sawan Somwar 2023: 4 जुलाई से पवित्र सावन मास की शुरुआत हो चुकी है. हर साल पवित्र श्रावण मास की शुरुआत कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है. हिंदू धर्म में सावन मास को सबसे पवित्र मास में से एक माना जाता है. भगवान शिव को समर्पित यह माह उनके भक्तों के लिए भी बेहद खास है. वहीं इस बार का सावन में कई विशेष संयोग भी बन रहे हैं. सावन महीने में आज 17 जुलाई को सावन के दूसरे सोमवार का व्रत है. पहला सोमवार 10 जुलाई को पड़ा था. इसे हरियाली अमावस्या और सावन अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है.

सावन के दूसरे सोमवार के शुभ मुहूर्त

सावन के दूसरे सोमवार पर चार शुभ योग बन रहे हैं. आज अमावस्या तिथि है इस कारण इस सोमवार को सोमवती अमावस्या कहा जाएगा. इसके अलावा आज पुनर्वसु नक्षत्र का निर्माण होगा और हर्षण एवं सर्वार्थ सिद्धि जैसे विशेष योग बन रहे हैं. बात करें सावन के दूसरे सोमवार के शुभ मुहूर्त की तो अभिजीत मुहूर्त दोपहर के 12:00 बजे से शुरू होगा और 12:55 तक रहेगा. वही इस दिन राहुकाल शाम को 5:37 से शुरू होगा और 7:20 तक रहेगा.

इसे भी पढ़ें: Today Horoscope, 17 July 2023: आज सावन के दूसरे सोमवार दिन इन राशि वालों की दूर होगी आर्थिक दिक्कतें, जानें कैसा गुजरेगा आपका दिन

59 दिन का सावन

सावन माह इस साल (Sawan 2023) अधिक मास होने के कारण दो माह का होगा.  4 जुलाई 2023 से शुरु होने के बाद इस बार का सावन माह 31 अगस्त 2023 तक रहेगा. ज्योतिष के जानकारों के अनुसार सावन माह का ऐसा शुभ संयोग 19 साल बाद बन रहा है और इस बार कुल 8 सोमवार पड़ रहे हैं. कहा जाता है कि जो व्यक्ति सावन के सोमवार का व्रत करता है भगवान भोलेनाथ उसकी सभी मुरादें पूरी करते हैं. सावन का महीना भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है. इस माह किए जाने वाले उपाय से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है. सावन की शुरुआत होते ही शिव भक्त भोलेनाथ को जल चढ़ाने कांवड़ उठा चल पड़ते हैं. ऐसे में कांवड़ यात्रा करने वालों को भी पूरे दो महीने मौका मिलेगा.

Rohit Rai

Recent Posts

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

3 minutes ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

16 minutes ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

29 minutes ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

42 minutes ago

इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी और कैप्टन स्मित मछार को मिला खास न्योता, नेतनयाहू ने की फोन पर बात

इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी और जांबाज भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार को…

54 minutes ago

गुजरात प्रदर्शनी में दिखा PM मोदी के 25 वर्षों का जनसेवा सफर, CM भूपेंद्र पटेल ने किया मुआयना

अहमदाबाद में पीएम मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा सफर पर आधारित 'विकसित गुजरात से…

1 hour ago