होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
देश के यमुना नदी में आई बाढ़ (Flood) से दिल्ली-NCR के लोग बेहाल है. वहीं दिल्ली-NCR के कई इलाकों में आज भी बारिश (Rainfall) होने के आसार है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department-IMD) की मानें तो 17 जुलाई को दिल्ली-NCR में आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है. तापमान की बात करें तो दिल्ली का (Maximum Temperature) 35 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहने की संभावना है. 16 जुलाई को दिल्ली का में 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 13.2 मिमी. बारिश हुई है.
वहीं आईएमडी ने आज हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया गया है. आईएमडी ने आज कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, उत्तरी हरियाणा,चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गुजरात, तेलंगाना और तटीय कर्नाटक में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होने के आसार है.
ये भी पढ़ें- दिल्ली में बाढ़; डूबे हुए इलाकों में अभी 2 दिन बंद रहेंगे स्कूल, केजरीवाल सरकार का फैसला- चलेंगी ऑनलाइन क्लासेस
आईएमडी के मुताबिक दक्षिणी झारखंड और इससे सटे उत्तरी आंतरिक ओडिशा पर निम्न दबाव का क्षेत्र (Low-Pressure Area) बना हुआ है. जबकि मॉनसून ट्रफ (Monsoon Trough) का पश्चिमी छोर अपनी सामान्य स्थिति के करीब चल रहा है और पूर्वी छोर अपनी सामान्य स्थिति के दक्षिण में चल रहा है. यह गंगानगर, नारनौल, ग्वालियर, चुर्क और बालासोर से होकर दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक जाता है. वहीं एक पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) को उत्तरी पाकिस्तान और इससे सटे जम्मू-कश्मीर पर ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण के रूप में देखा जा रहा है. आईएमडी की मानें तो 18 जुलाई के आसपास बंगाल की उत्तर-पश्चिमी खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती दबाव बनने की संभावना है. इन मौसमी गतिविधियों का असर आने वाले दिनों के मौसम पर दिखाई पड़ सकता है.
India vs New Zealand T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च में खेले गए रोमांचक…
Houthi Attack on Saudi Arabia: सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों ने फिर मिसाइल हमला किया.…
Weather Update: दिल्ली-NCR में शनिवार देर रात हुई बारिश और तेज हवाओं ने मौसम का…
Aaj Ka Rashifal 25 October 2026: मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क समेत सभी 12 राशियों के…
Aaj Ka Panchang 25 October 2026: शरद पूर्णिमा, अश्विन पूर्णिमा व्रत, कोजागरा पूजा, लक्ष्मी पूजन,…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि के जातकों को आज कामकाज में मिले-जुले परिणाम मिल…