आस्था

सावन शिवरात्रि के मौके पर वाराणसी में श्रद्धालुओं पर की गई पुष्पवर्षा, सीएम योगी ने दिया था ये खास निर्देश…

Sawan Shivratri: सावन शिवरात्रि का पवित्र त्योहार पूरे देश में पूरी श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. खासकर बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी में हजारों भक्त और कांवड़ यात्री प्रमुख शिव मंदिरों में पूजा-अर्चना और अनुष्ठान करने के लिए एकत्रित हुए हैं. इस बीच, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर वाराणसी में श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की गई है.

बाबा विश्वनाथ के मंदिर में पहुंचे श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा

वाराणसी के जिलाधिकारी और पुलिस कमिश्नर ने काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर के आसपास हेलीकॉप्टर से फूल बरसाए. मार्कण्डेय महादेव मंदिर में पहुंचे भक्तों पर भी पुष्पवर्षा की गई.

CM योगी के निर्देश पर श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा

जिलाधिकारी सतेंद्र कुमार ने कहा कि सावन शिवरात्रि के मौके पर वाराणसी के प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालु पहुंचे हुए हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की व्यवस्था की गई. इसी क्रम में हमने काशी विश्वनाथ और मार्कण्डेय महादेव मंदिर के परिसर में आए श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की है. श्रद्धालुओं में बहुत उत्साह और श्रद्धा भाव देखने को मिला है.

लाखों की संख्या में काशी पहुंच रहे श्रद्धालु

वाराणसी के पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने कहा कि लाखों की संख्या में लोग काशी विश्वनाथ मंदिर में पहुंचे हैं. मुख्यमंत्री की तरफ से उपलब्ध कराए गए हेलिकॉप्टर से भक्तों पर फूल बरसाए गए. यहां पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं. यह सुनिश्चित किया गया है कि श्रद्धालुओं को बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने में किसी तरह की कठिनाई का सामना न करना पड़े.

बाबा विश्वनाथ धाम पर होती पुष्पवर्षा

ये भी पढ़ें- आजादी के नायक चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, बोले- अद्वितीय वीरता और साहस के प्रतीक थे

श्रद्धालुओं के लिए बना डेडिकेटेड कॉरिडोर

उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए एक डेडिकेटेड कॉरिडोर बनाया गया है. जगह-जगह पुलिस चौकियां स्थापित हैं और मोबाइल दस्ते भी लगाए गए हैं. लगातार श्रद्धालुओं वाले रास्तों की पेट्रोलिंग की जा रही है.

पुलिस कमिश्नर के मुताबिक, वाराणसी में सीसीटीवी और ड्रोन के जरिए निगरानी की जा रही है. काशी विश्वनाथ मंदिर के आसपास व्यवस्था को सही ढंग से बनाए रखने के लिए बैरिकेडिंग की गई है. यहां एटीएस टीमें और क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) भी तैनात हैं. कमिश्नर ने कहा कि इस तरह यहां पुख्ता इंतजाम हैं और पिछले 15 दिन से सुगम रूप से श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

‘जादू-टोना करती है…’, महिला को डायन बताकर पीटा, हुई मौत

मुजफ्फरपुर में जादू-टोने के शक में पड़ोसियों ने 52 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या कर…

44 minutes ago

एसआईआर में गड़बड़ी के खिलाफ राहुल गांधी सहित विपक्ष के 11 नेताओं ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट…

1 hour ago

राहुल गांधी समेत 11 नेताओं की सुप्रीम कोर्ट में याचिका, CEC ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी…

1 hour ago

सितंबर के महीने ने बिगाड़ा बजट! 108% दर से बढ़े प्याज के दाम ने निकाले आंसू, 6.08% बढ़ी महंगाई

सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% और खाद्य महंगाई 7.74% पर…

2 hours ago

दानदाता, मालिक नहीं: सुप्रीम कोर्ट की कमर्शियलाइज़ेशन पर सख़्ती, जामिया हमदर्द रेगुलेटरी निशाने पर

शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से…

2 hours ago

कैसीनो में नौकरी का झांसा और फोन में गंदी तस्वीरें… नेपाल बॉर्डर पर टल गया मिजोरम की बेटियों का बड़ा खतरा

पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…

2 hours ago