आस्था

शरद पूर्णिमा कब है 16 या 17 अक्टूबर को, नोट कर लें स्नान-दान का मुहूर्त

Sharad Purnima 2024 Kab Hai: हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष धार्मिक महत्व है. वैसे तो हर शुक्ल पक्ष की आखिरी तारीख को पूर्णिमा पड़ती है लेकिन आश्विन मास की पूर्णिमा का अपना अलग महत्व है. आश्विन पूर्णिमा को कोजागरी और शरद पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है. इस दिन लोग व्रत रखकर धन की देवी लक्ष्मी की उपासना करते हैं. मान्यता है कि यह पूर्णिमा इतना शुभ है कि इस दिन किए गए छोटे से उपाय से बड़ी से बड़ी विपत्तियां टल जाती हैं. आइए जानते हैं कि इस साल आश्विन मास की पूर्णिमा कब है और स्नान-दान के लिए शुभ मुहूर्त क्या है.

शरद पूर्णिमा 2024 कब है

आश्विन मास की पूर्णिमा को लेकर मान्यता है कि इस दिन मां लक्ष्मी का जन्म हुआ था. यह वजह है कि इस दिन को धन प्राप्ति के लिए उत्तम माना जाता है. वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल शरद पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 16 अक्टूबर को रात 8 बजकर 40 मिनट से होगी. वहीं, इस पूर्णिमा तिथि का समापन 17 अक्टूबर को शाम 4 बजकर 55 मिनट पर होगा. ऐसे में उदया तिथि की मान्यता के अनुसार, शरद पूर्णिमा 16 अक्टूबर (बुधवार) को मनाई जाएगी.

शरद पूर्णिमा 2024 पूजन मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रोदय शाम 5 बजकर 05 मिनट पर होगा. इसके साथ ही इस दिन खीर खाने के समय रात 8 बजकर 40 मिनट से शुरू होगा.

शरद पूर्णिमा 2024 स्नान-दान मुहूर्त

शरद पूर्णिमा पर स्नान-दान का विशेष महत्व है. शास्त्रों के मुताबिक, स्नान ब्रह्म मुहूर्त में करना अच्छा रहता है. शरद पूर्णिमा के दिन स्नान-दान का शुभ मुहूर्त सुबह 4 बजकर 42 मिनट से लेकर 5 बजकर 32 मिनट तक रहेगा. ऐसे में इस दौरान स्ना-दान करने से विशेष पुण्य फल प्राप्त होगा.

शरद पूर्णिमा का धार्मिक महत्व

आश्विन मास की पूर्णिमा या शरद पूर्णिमा का विशेष धार्मिक और पौराणिक महत्व है. पौराणिक मान्यता है कि इस दिन चंद्रमा 16 कलाओं से युक्त होता है. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन चंद्र अमृत की वर्षा करते हैं. इसके अलावा एक मान्यता यह भी है कि भगवान श्रीकृष्ण ने इसी दिन महारास रचाया था.

यह भी पढ़ें: शरद पूर्णिमा के दिन इन उपायों को करने से मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न

Dipesh Thakur

Recent Posts

पाकिस्तान के होंगे 15 टुकड़े? जानिए क्यों अपने ही मुल्क का नक्शा बदलने पर तुले है असीम मुनीर

Pakistan News: पाकिस्तान के चार बड़े प्रांतों को तोड़कर 12 से 15 नए राज्य बनाने…

14 minutes ago

‘अंबानी भारत के असली बॉस…’, स्टारलिंक की भारत में नो एंट्री पर क्यों उबल पड़े एलन मस्क?

एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी Starlink की भारत में एंट्री को लेकर विवाद गहरा…

15 minutes ago

दवा कंपनियों की मनमानी पर लगाम, कैंसर की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती, जानिए किसे मिलेगा सीधा फायदा

Cancer Medicines Price Cut: केंद्र सरकार ने कैंसर की दवाओं पर मुनाफे की सीमा तय…

47 minutes ago

अगले 5 घंटे बहुत भारी…15 राज्यों में 60 की रफ्तार से तूफानी बवंडर, यूपी से बिहार तक झमाझम बारिश

Weather Update के मुताबिक, दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों में तेज बारिश, आंधी…

48 minutes ago