देश

Baba Siddique Murder: लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली बाबा सिद्दीकी की हत्‍या की जिम्मेदारी, जानें कौन हैं तीनों ‘हत्‍यारे’

NCP Baba Siddique Murder Updates: मुंबई में NCP (अजित गुट) के नेता बाबा सिद्दीकी की शनिवार, रात करीब 9.30 बजे बांद्रा के खेर नगर में हत्‍या कर दी गई. सिद्दीकी पर उनके विधायक बेटे जीशान के ऑफिस के बाहर तीन हमलावरों ने गोलियां चलाई थीं, वे हमलावर एक ऑटो से वहां पहुंचे थे.

घटना के करीब 28 घंटे बाद गुजरात की साबरमती जेल में बंद गैंगस्‍टर लॉरेंस बिश्नोई की गैंग ने सोशल मीडिया पर बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी ली है. लॉरेंस गैंग ने बाबा सिद्दीकी की सलमान खान से करीबी को इस हत्‍याकांड की वजह बताया.

तीन हमलावरों ने बाबा सिद्दीकी को उनके विधायक बेटे जीशान के ऑफिस के बाहर गोलियां मारी थीं.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, बिश्नोई गैंग की तरफ से सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा गया है,”ओ३म् जय श्री राम जय भारत, जीवन का मूल समझता हूं, जिस्म और धन को मैं धूल समझता हूं. किया वही सत्कर्म था जो, निभाया मित्रता का धर्म था. सलमान खान हम ये जंग चाहते नहीं थे पर तुमने हमारे भाई का नुकसान करवाया, आज जो बाबा सिद्दीकी के शराफत के पुल बांध जा रहे हैं वो एक टाइम में दाऊद के साथ मकोका एक्ट में था, इसके मरने का कारण अनुज थापन और दाऊद को बॉलीवुड, राजनीति, प्रॉपर्टी डीलिंग से जोड़ना था.”

सोशल मीडिया पर लॉरेंस गैंग का कबूलनामा

आगे पोस्ट में लिखा गया, ”हमारी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है पर जो भी सलमान खान और दाऊद गैंग की हेल्प करेगा अपना हिसाब किताब लगा के रखना, हमारे किसी भी भाई को कोई भी मरवाएगा तो हम प्रतिक्रिया जरूर देंगे, हमने पहले वार कभी नहीं किया. जय श्रीराम जय भारत सलाम शहीदां नू.” फेसबुक पोस्ट ‘शुबू लोंकर महाराष्ट्र’ नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.

इसी बीच मुंबई पुलिस ने दावा किया है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या कर फरार हुए तीसरे शूटर की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा. क्राइम ब्रांच ने दावा किया है कि मुंबई पुलिस की 15 टीम अलग-अलग राज्यों में भेजी गई हैं. बताया जाता है कि 2 हमलावरों को लोगों ने तभी पकड़ लिया था, जब वे बाबा सिद्दीकी को गोली मारकर भाग रहे थे.

पकड़ में आए ये दो हत्‍यारोपी, तीसरे की तलाश

2 हमलावरों में एक हरियाणा का रहने वाला गुरमेल बलजीत सिंह (23) है, दूसरा उत्तर प्रदेश का रहने वाला धर्मराज कश्यप (19) है. इनके अलावा तीसरा आरोपी अभी फरार है. उसका नाम शिवकुमार बताया जा रहा है.

हत्या में शामिल आरोपियों के नाम शिव, धर्मराज और गुरमैल हैं

वैसे खबरें ये भी आ रही हैं कि बाबा सिद्दीकी ने कभी बिश्नोई गैंग से किसी तरह के खतरे की बात नहीं कही थी. लॉरेंस बिश्नोई पर दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं. और, वह फिलहाल गुजरात की जेल में बंद है.

– भारत एक्‍सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

1 hour ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

2 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

3 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

4 hours ago