आस्था

जय कन्हैयालाल की: आज रात 11:57 से शुरू होगा पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त! जानें पूजन विधि, भोग सामग्री और सिद्ध मंत्र

पृथ्वी पर रह रहे 1.2 अरब से अधिक हिंदू अनुयायियों के आराध्य, जगद्गुरु भगवान श्रीकृष्ण का 5253वाँ जन्मोत्सव (श्रीकृष्ण जन्माष्टमी) पूरे उत्साह, भक्ति और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. पौराणिक संदर्भों और वैदिक सौर गणना के अनुसार, अधर्म का नाश करने और धर्म की पुनर्स्थापना करने वाले योगेश्वर श्रीकृष्ण मानव रूप में 125 वर्ष और 8 माह से अधिक समय तक इस धरा पर रहे थे.

सनातन धर्म का यह अत्यंत पावन पर्व भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है. पंचांगीय गणना के अनुसार, अष्टमी तिथि इस बार 4 सितंबर को देर रात 2:25 बजे से शुरू हो चुकी है, जो 5 सितंबर को दोपहर 12:13 बजे तक रहेगी. इस दौरान रोहिणी नक्षत्र का शुभ संयोग मध्यरात्रि में विद्यमान रहेगा.

निशीथ काल पूजा का शुभ मुहूर्त

जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप का जन्म मध्यरात्रि में हुआ था, इसलिए निशीथ काल में पूजा का विशेष महत्व है.

निशीथ पूजा मुहूर्त: आज (4 सितंबर) की रात 11:57 बजे से शुरू होकर 5 सितंबर की देर रात 12:43 बजे तक (अवधि लगभग 46 मिनट) रहेगा. इसी दौरान श्रद्धालु बाल गोपाल का जन्मोत्सव मनाकर उनकी विशेष पूजा-अर्चना कर सकते हैं.

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: चरणबद्ध पूजन विधि

धर्मशास्त्रों में जन्माष्टमी के पूजन का विशेष विधान बताया गया है:

मन में संकल्प और तैयारी: सुबह स्नान कर शुद्ध वस्त्र धारण करें और घर तथा पूजा स्थल पर गंगाजल का छिड़काव करें.

मूर्ति की स्थापना: पूजा की चौकी पर लाल या पीला वस्त्र बिछाकर बाल गोपाल (लड्डू गोपाल) की मूर्ति या चित्र स्थापित करें.

अभिषेक: मध्यरात्रि में नंदलाल के जन्म के बाद उनका पंचामृत (दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल) से अभिषेक करें.

श्रृंगार ऐसे करें: अभिषेक के बाद उन्हें पीले वस्त्र पहनाएं और मोरपंख, बांसुरी, मुकुट व ताजे फूलों से सुंदर श्रृंगार करें.

आरती, झूला: दीप, धूप, शंख की ध्वनि और घंटी के साथ आरती उतारें. इसके बाद लड्डू गोपाल को फूलों से सजे झूले में विराजमान कर झूला झुलाएं. इस दौरान श्रीमद्भागवत गीता के श्लोक पढ़ें और भजन-कीर्तन करें.

 

यशोदा नंदन के प्रिय भोग और छप्पन भोग

भगवान श्रीकृष्ण की पूजा में उनके प्रिय सात्विक व्यंजनों का भोग लगाना अनिवार्य माना जाता है:

प्रिय भोग: यशोदा नंदन को माखन-मिश्री, धनिया पंजीरी, मखाने की खीर, बादाम की पट्टी, रामदाना के लड्डू और पंचामृत अत्यंत प्रिय हैं.

तुलसी पत्र: भगवान के प्रत्येक भोग में तुलसी पत्र (तुलसी की पत्ती) अवश्य रखें, क्योंकि तुलसी पत्र के बिना कान्हा भोग स्वीकार नहीं करते.

छप्पन भोग: सामर्थ्य अनुसार भक्त आज के दिन लड्डू गोपाल को छप्पन भोग भी अर्पित करते हैं, जिनमें विभिन्न प्रकार की मिठाइयां, मेवे, फल और सात्विक व्यंजन शामिल होते हैं.

मनोकामना पूर्ति के लिए सिद्ध मंत्र

जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण को प्रसन्न करने और उनकी कृपा पाने के लिए इन दिव्य मंत्रों का जप करें:

‘ओम क्रीं कृष्णाय नमः’ — मानसिक शांति और सौभाग्य की प्राप्ति के लिए.

‘हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे, हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे’ — परम भक्ति और मोक्ष प्राप्ति के लिए.

‘ओम नमो भगवते वासुदेवाय’ — पारिवारिक समृद्धि, सुख-शांति और प्रभु कृपा के लिए.

‘क्लीं कृष्णाय नमः’ — जीवन में ऐश्वर्य और समृद्धि के लिए.
इसके साथ ही आज के दिन ‘श्री कृष्णम शरणम मम’ का निरंतर जाप और ‘श्रीकृष्णाष्टकम’ का पाठ करना अत्यंत फलदायी माना गया है.

व्रत, जन्मोत्सव और दान का महत्व

जन्माष्टमी के दिन भक्तों को उपवास (निर्जला या फलाहार) रखना चाहिए. रात में ठीक 12 बजे शंख बजाकर, घंटी बजाकर नंदलाल का जन्मोत्सव मनाएं और ‘नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ के जयकारे लगाएं. अगले दिन व्रत का पारण करने के बाद अपनी सामर्थ्य अनुसार ब्राह्मणों, निर्धनों और जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र और फल का दान करें.

BharatExpress.Com पर भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े ये आलेख भी पढ़ सकते हैं:

5253वाँ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: आज ही के दिन द्वापर युग में परमेश्वर ने लिया था मानव अवतार, पृथ्वी पर 125 वर्ष बिताए

देखिए बृजभूमि में हजारों साल पहले हुईं श्री राधा-कृष्ण की सचित्र बाल लीलाएं, ये अहसास करने दुनियाभर से आते हैं लोग

इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 या 5 सितंबर को? यदि आप भी जानना चाहते हैं सही तारीख तो अभी पढ़ लीजिए यह आलेख

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: जानिए भगवान श्रीकृष्ण को क्यों प्रिय है ‘कदम्ब’ का वृक्ष, सेहत के लिए भी है वरदान

आज से कितने हजार साल पहले अपने परमधाम लौट गए थे श्रीकृष्ण, उनके जाते ही हो गया पृथ्वी पर कलयुग का आरंभ?

Shri Krishna ही महाकाल थे: जब युद्धभूमि में प्रकट हुआ माधव का भयंकर रूप… उनके मुख में समा रहे थे सारे योद्धा

चाणूर और मुष्टिक कौन थे? जिन्होंने श्रीकृष्ण और बलराम पर किया हमला – लेकिन मिनटों में जान से हाथ धोना पड़ा

जहां श्रीकृष्ण ने सीखीं 14 विद्या, 64 कलाएं..अब उसी नगरी से तय होगा दुनिया का समय? CM मोहन यादव ने बताया प्लान

Sudarshana Chakra: कितना विध्वंसक था यह दिव्यास्त्र, किसने किया इसका निर्माण? पुराणों से जानिए पूरी कहानी

श्रीकृष्ण का पांचजन्य ही नहीं, महाभारत-युद्ध में इन योद्धाओं के शंख बजने से भी थर्रा उठती थी धरा, जानें- किसे कहां से मिले?

MAHABHARATA: विश्‍व का सबसे बड़ा महाकाव्य, जिसमें 1 लाख से ज्‍यादा श्‍लोक, इसके पात्र, कथाएं और उपदेश हमेशा देते रहेंगे प्रेरणा

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

तीन थानों की पुलिस को चकमा दे रहे थे शराब तस्कर, सकलडीहा एसओ की गाड़ी को मारी टक्कर; जानें पूरा मामला

Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…

17 minutes ago

राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, चेक बाउंस केस में मध्यस्थता से सुलझेगा मामला

सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव को बड़ी राहत देते…

32 minutes ago

12वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में 1,600 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 21,700 रुपये तक बेसिक सैलरी

RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…

1 hour ago

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी; हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

1 hour ago

दिवाली तक दिल्ली में धरना-प्रदर्शनों पर लगे रोक, अमित शाह को इस संगठन ने पत्र लिखकर की मांग

दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…

1 hour ago

Pakistan School Tragedy: पाकिस्तान में मौत बनकर गिरी स्कूल की छत, 20 मासूमों समेत 21 की दर्दनाक मौत!

RRB NTPC Recruitment 2026 Apply Online: RRB NTPC भर्ती 2026 में 12वीं पास युवाओं के…

2 hours ago