शुक्र ग्रह
Shukra Gochar 2022: इस साल के अंत में शुक्र अपनी राशि परिवर्तन करने वाले हैं. शुक्र का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद ही लाभकारी रहने वाला है. माना जा रहा है कि भोग-विलास के कारक ग्रह शुक्र के होने वाले इस गोचर के कारण इन राशियों को आर्थिक लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं.
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 29 दिसंबर 2022 को शुक्र का यह राशि परिवर्तन मकर राशि में होने जा रहा है. जोकि साल 2022 का अंतिम गोचर है. आइए देखते हैं कि शुक्र के इस गोचर का लाभ किसे मिलने वाला है.
मेष (Aries)
शुक्र का राशि परिवर्तन मेष राशि वालों के लिए फलदायी रहेगा. गोचर के दौरान करियर के क्षेत्र में इन जातकों को लाभ मिल सकता है तो कार्यक्षेत्र में भी इनको अपने वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा.
वहीं इनके भोग विलास के साधनों में बढ़ोतरी हो सकती है. इस गोचर में इन्हें कोई बड़ा धन लाभ होने की संभावना है. अगर यह व्यापार में कोई नया उद्यम शुरु करना चाहते हैं तो इनकी यह मंशा भी इस दौरान पूरी हो सकती है. इस दौरान इन्हें अपनी सेहत पर खास ध्यान देना होगा.
इसे भी पढ़ें: Shadi Vivah Muhurt 2023: शादी के लिए नए साल में बन रहे हैं इतने शुभ मुहूर्त, जानें महीने के अनुसार तारीख
मिथुन (Gemini)
मिथुन राशि वाले अगर शुक्र के इस गोचर के दौरान किसी संपत्ति में निवेश करते हैं तो इन्हें लाभ होने की पूरी संभावना है. इसके अलावा इनकी आय में भी बढ़ोतरी हो सकती है.
जीवनसाथी से तालमेल में अगर कमी आ रही है तो वह भी इस दौरान सही हो जाएगा. अविवाहित लोग अगर किसी उत्तम जीवन साथी की तलाश कर रहे हैं तो इसके भी पूरी होने की उम्मीद है. हालांकि इस गोचर के दौरान आपको सेहत को लेकर सतर्क रहना होगा.
कन्या (Virgo)
कन्या राशि वालों को गोचर के दौरान संतान को लेकर कोई अच्छी खबर मिल सकती है. अगर इस राशि वाले विदेश जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं तो गोचर के दौरान इनकी यह मुराद भी पूरी हो सकती है.
वहीं करियर में भी इनकी उन्नति के लिए नई संभावनाएं जन्म लेंगी. इस दौरान मनोरंजन के साधनों पर इस राशि वाले भरपूर खर्चा करेंगे. अगर यह लोग अपनी मेहनत की कमाई पर विश्वास करते हैं तो ऐसे लोगों को कार्यक्षेत्र में अपेक्षा से अधिक सफलता मिलेगी.
21 अक्टूबर 2026, बुधवार को पापांकुशा एकादशी, भगवान गणेश की पूजा और धार्मिक अनुष्ठानों के…
आज 21 अक्टूबर 2026 को बुधादित्य, लक्ष्मीनारायण और मालव्य योग समेत कई ग्रहों के संयोग…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: आश्विन शुक्ल पक्ष दशमी तिथि पर मेष राशि के जातकों…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: आश्विन शुक्ल पक्ष दशमी तिथि पर वृषभ राशि के जातकों…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: आश्विन शुक्ल पक्ष दशमी तिथि पर मिथुन राशि के जातकों…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: आश्विन शुक्ल पक्ष दशमी तिथि पर कर्क राशि के जातकों…