देश

Rahul Gandhi in Delhi: मेरी इमेज खराब करने में बीजेपी ने हजारों करोड़ रु बर्बाद कर दिए- लाल किले से मोदी सरकार पर बरसे राहुल गांधी

Rahul Gandhi: राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही ‘भारत जोड़ो यात्रा’ आज राजधानी दिल्ली के लाल किले पर पहुंची. राहुल गांधी ने इस दौरान लाल किले से मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा. राहुल गांधी ने चीन के मुद्दे से लेकर आर्थिक मुद्दे पर बीजेपी की सरकार पर हमला बोला. उन्होंने केंद्र सरकार को लेकर कहा कि मौजूदा सरकार में देश में नफरत की राजनीति की जा रही है. 24 घंटे हिंदू-मुस्लिम के बीच नफरत फैलाई जा रही है. जबकि देश की हकीकत इससे बिल्कुल अलग है. उन्होंने कहा कि सरकार ये सब ध्यान भटकाने के लिए कर रही है. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने मेरी छवि खराब करने के लिए हजारों करोड़ रुपये खर्च कर दिए.

हिंदू-मुस्लिम के बीच नफरत फैलाई जा रही है- राहुल

राहुल ने कहा कि उनकी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का लक्ष्य भारत को जोड़ने का है. जब हमने कन्याकुमारी से इस यात्रा शुरू की तो मैं सोच रहा था कि नफरत को मिटाने की जरूरत है. और मेरे दिमाग में था कि इस देश में सब जगह नफरत फैली हुई है. जब मैंने चलना शुरू किया तो इन सड़कों पर लाखों लोगों से मिला हूं. लेकिन सच्चाई अलग है. सच्चाई ये है कि देश का आम नागरिक हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई एक-दूसरे की इज्जत करता है. राहुल गांधी ने अपने भाषण के दौरान ज्यादातर देश को जोड़ने की बात कही. उन्होंने कहा ”मैं आईने के सामने खड़ा हुआ और खुद से कहा- यही वक्त है जब देश को मेरी सबसे ज्यादा जरूरत है.

‘सरकार ध्यान भटका कर आपकी जेब काट रही है’

राहुल ने कहा कि जब कोई आपकी जेब काटता है तो क्या करता है, सबसे पहले क्या करना पड़ता है, पहले वो आपके ध्यान को भटकाता है. ये जो किया जा रहा है, आपके ध्यान को हटाने के लिए किया जा रहा है. ये 24 घंटा करते हैं और फिर आपकी जेब काटी जाती है. जो भी किसानों, मजदूरों का पैसा है.. सीधा इनके मालिक के जेब में भेज दिया जाता है. राहुल गांधी ने कहा कि ये नरेंद्र मोदी की सरकार नहीं है, अंबानी और अडाणी की सरकार है.

राहुल गांधी ने कहा कि जैसे ही मैंने भट्टा परसौल की जमीन का मामला छेड़ा, किसानों की बात उठाई, वो मेरे पीछे पड़ गए. पीएम और बीजेपी ने हजारों करोड़ रुपये लगा दिए मेरी छवि को खराब करने में. आपने देखा होगा कि मैंने कुछ भी नहीं बोला. मैं बिल्कुल चुप था. क्योंकि मैंने कहा कि चलो देखते हैं कितना दम है. कुछ नहीं बोला मैंने, पूरे देश में फैला दिया.

चीन ने हमारी जमीन हथिया ली है- राहुल

राहुल गांधी ने कहा कि चीन ने 2000 वर्ग किमी जमीन हथिया ली है. पीएम कहते हैं कि हमारे बॉर्डर के अंदर कोई नहीं आया, तो हमारी सेना उनकी सेना के साथ 21 बार क्यों बात कर रही है ?

– भारत एक्सप्रेस

 

 

Rahul Singh

Recent Posts

दिल्ली में नहीं थम रहे बिल्डिंग हादसे, सीमापुरी में गिरी चार मंजिला इमारत; मलबे में दबे कई लोग, रेस्क्यू जारी

Delhi News: दिल्ली के सीमापुरी इलाके में चार मंजिला इमारत गिरने से हड़कंप मच गया.…

8 minutes ago

PM Modi 25 Years: गुजरात के सीएम से लेकर वैश्विक पटल पर छाने तक की अनकही कहानी, भारत-ब्रिटेन रिश्तों में नया अध्याय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर उनकी राजनीतिक यात्रा…

10 minutes ago

आसमान से दुश्मनों पर पैनी नजर! भारतीय सेना ने खरीदे 225 FPV ड्रोन, जानें क्यों हैं खास

भारतीय सेना ने 17,500 फीट की ऊंचाई पर सफल ट्रायल के बाद 225 FPV ड्रोन…

13 minutes ago

‘अब राजनीति नहीं करूंगा’, बाबरी मस्जिद बनाने की बात कहने वाले हुमायूं कबीर का संन्यास

रेजीनगर उपचुनाव के बाद मुर्शिदाबाद के नवादा से विधायक हुमायूं कबीर भावुक हो गए. उन्होंने…

23 minutes ago

रांची में गूंजा ‘विकसित भारत’ का संकल्प, पीएम मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर भव्य आयोजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बुधवार…

23 minutes ago

रेलवे ने निकाला भीड़ का तोड़, दिवाली और छठ से पहले सबको किया खुश

Indian Railway Plan For Crowd Management: दीवाली और छठ के मद्देनजर रेलवे ने यात्रियों की…

24 minutes ago