देश

BJP vs Congress: टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथ चलकर कैसे दे सकते हैं मोहब्बत का पैगाम? – राहुल के हमले पर बीजेपी का पलटवार

BJP on Rahul Gandhi: भारत जोड़ो यात्रा के दिल्ली पहुंचने पर राहुल गांधी ने लाल किले से बीजेपी पर हमला बोला. राहुल गांधी ने चीन के मुद्दे से लेकर आर्थिक मुद्दों पर मोदी सरकार को जमकर घेरा. जिसका बीजेपी (BJP) ने अब पलटवार किया है. बीजेपी के तरफ से रविशंकर प्रसाद (Ravi Shankar Prasad) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने राहुल गांधी के चीन वाले बयान पर जवाब दिया. उन्होंने कहा कि हम कोरोना काल में चीन से एप्पल फोन की 14 फैक्ट्री लेकर आए. इसके साथ ही आरोप लगाया कि राहुल गांधी सेना के प्रति नफरत फैला रहे हैं.

रविशंकर प्रसाद ने चाइना के सामान वाले बयान पर कहा कि  ”एप्पल और सैमसंग के फोन भी भारत में बनते हैं, जिसमें मेड इन इंडिया (Made in India) लिखा होता है. कोरोना काल में चीन से एप्पल फोन की 14 फैक्ट्री लेकर हम आए. इसके अलावा उन्होंने पूछा कि आपकी (राहुल गांधी) की गरीबों का मजाक बनाने की आदत बन गई है क्या ?

‘मोहब्बत का पैगाम’ वाले बयान पर बीजेपी का निशाना

बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी के ‘मोहब्बत का पैगाम’ बाले बयान पर कहा कि राहुल गांधी ने अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के जरिए ‘मोहब्बत का पैगाम’ लाने का दावा किया है. लेकिन विडम्बना यह है कि वो और उनके साथ उनके कारवां में शामिल लोग वास्तव में देश को तोड़ रहे हैं. यह वास्तव में भारत तोड़ो का रुख है. उन्होंने कहा कि टुकड़े-टुकड़े गैंग के सक्रिय सदस्य राहुल गांधी की यात्रा में विभिन्न जगहों पर चले हैं, ऐसा क्यों? राहुल गांधी बताएं- ये हम जानना चाहते हैं. देश से नफरत करने वालों के साथ चलकर आप (राहुल गांधी) मोहब्बत का कौन सा पैगाम दे रहे हैं ?

ये भी पढ़ें- Rahul Gandhi in Delhi: मेरी इमेज खराब करने में बीजेपी ने हजारों रु बर्बाद कर दिए- लाल किले से मोदी सरकार पर बरसे राहुल गांधी

रविशंकर प्रसाद ने आगे कहा कि आपकी सरकार में तो सेना के हथियार खरीदने में कमीशन चलता था या नहीं, ये बताएं? आज जिस तरह से भारत की सेना के साजो-सामान बाहर से भी आए हैं और भारत में भी बने हैं. उसी का परिणाम है कि आज भारत की सेना बुलंदी से जवाब दे रही है.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

उमर अब्दुल्ला-निधि राजदान की शादी से फिर उठा सवाल, अमीर-गरीब के लिए अलग क्यों है समाज का नजरिया?

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…

2 minutes ago

मुरासु चक्रवात बना बड़ा खतरा, 120 KMPH की रफ्तार से आंध्र तट की ओर बढ़ा तूफान, IMD अलर्ट

Cyclone Murasu Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात मुरासु को लेकर अलर्ट…

23 minutes ago

Crop Compensation: अन्नदाताओं के लिए बड़ी राहत, बारिश से खराब हुआ धान; झटपट ऐसे क्लेम करें सरकारी मुआवजा

Crop Compensation: बारिश से धान की फसल बर्बाद होने पर किसान सरकारी मुआवजे और फसल…

25 minutes ago

नशे में धुत पंजाब के सीएम भगवंत मान? जानिए वायरल वीडियो का सच

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का नशे की हालत में बताकर वायरल किया गया वीडियो…

27 minutes ago

तमिलनाडु दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, देश की प्रगति में योगदान की जमकर की सराहना

तमिलनाडु दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की जनता को बधाई दी…

59 minutes ago

पंजाब चुनाव से पहले खेला! ‘आप’ के 2 विधायकों ने खोला मोर्चा, शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोलेंगे ‘झाड़ू’ की पोल

Punjab News: पंजाब में 'आप' को बड़ा झटका, विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह…

1 hour ago