दुनिया

Vladimir Putin ने विमान दुर्घटना के लिए Azerbaijan से मांगी माफी, हादसे में 38 लोगों की हुई थी मौत

Azerbaijan Airlines Plane Crash: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने शनिवार (28 दिसंबर) को अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव (Ilham Aliyev) से रूसी हवाई क्षेत्र में हुए ‘दुखद विमान हादसे’ के लिए माफी मांगी, जिसमें अजरबैजान एयरलाइंस का एक यात्री विमान शामिल था, जो बुधवार (25 दिसंबर) को दुर्घटनाग्रस्त हो गया था.

क्या हुआ था

कजाकिस्तान के आपातकालीन मंत्रालय ने बुधवार को बताया था कि अजरबैजान एयरलाइंस का एक यात्री विमान कजाकिस्तान के अक्तौ शहर (Aktau City) के पास दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद आग की चपेट में आ गया. इस हादसे में कम से कम 38 लोग मारे गए, जबकि 29 लोग बच गए थे.

The Embraer 190 विमान अजरबैजान की राजधानी बाकू (Baku) से रूस के चेचन्या के ग्रोजनी के लिए उड़ान भर रहा था, लेकिन ग्रोजनी में कोहरे के कारण इसका मार्ग बदल दिया गया. इसके बाद कजाकिस्तान के अक्तौ शहर के पास विमान तब दुर्घटना का शिकार हो गया, इमरजेंसी लैंडिंग की कोशिश कर रहा था.

रूसी प्रणालियों की फायरिंग

शनिवार (28 दिसंबर, 2024) को एक आधिकारिक बयान में रूस ने कहा कि बुधवार को यूक्रेनी ड्रोन हमले के कारण ग्रोजनी के पास वायु रक्षा प्रणालियों ने फायरिंग की थी, लेकिन यह कहने से परहेज किया कि इसके कारण एक विमान मार गिराया गया. बयान के अनुसार, पुतिन ने अजरबैजानी राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव से ‘इस तथ्य के लिए माफी मांगी कि यह दुखद घटना रूसी हवाई क्षेत्र में हुई.’

बयान में क्या कहा गया

एक बयान में कहा गया, ‘(राष्ट्रपति) व्लादिमीर पुतिन ने रूसी हवाई क्षेत्र में हुई इस दुखद घटना के लिए माफी मांगी और एक बार फिर पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी और सच्ची संवेदना व्यक्त की तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.’

क्रेमलिन ने कहा, ‘बातचीत में यह बात सामने आई कि अजरबैजानी यात्री विमान, जो अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यात्रा कर रहा था, ने बार-बार ग्रोज्नी हवाई अड्डे पर उतरने की कोशिश की. उस समय ग्रोज्नी, मोजदोक और व्लादिकावकाज पर यूक्रेनी ड्रोन्स द्वारा हमला किया जा रहा था और रूसी वायु रक्षा प्रणालियों ने इन हमलों को विफल कर दिया था.’

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

31 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

1 hour ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

3 hours ago