Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

धन के कारक शुक्र देव जल्द करेंगे राशि परिवर्तन, अमीरों में शुमार होंगी ये राशियां!

Venus Transit 2024 Effect: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को धन का कारक माना गया है. शुक्र देव विलासिता के कारक भी माने गए हैं. मार्च में 7 तारीख को शुक्र ग्रह कुंभ राशि में प्रवेश करेगा, जो 4 राशियों के लिए शुभ है.

Venus Transit 2024

शुक्र गोचर 2024.

Venus Transit 7 March 2024 Prediction: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को धन, ऐश्वर्य और विलासिता का कारक माना गया है. शुक्र देव की कृपा के परिणामस्वरूप कोई जीवन में आर्थिक ऊंचाइयां प्राप्त करता है. साथ ही कुंडली में शुक्र ग्रह की मजबूती से ही दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहती है. ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, शुक्र ग्रह 7 मार्च को राशि परिवर्तन करेगा. इस दिन यह सुबह 10 बजकर 55 मिनट पर कुंभ राशि में प्रवेश करेगा. शुक्र का यह राशि परिवर्तन कुछ राशियों के लिए लाभकारी माना जा रहा है. ज्योतिष के मुताबिक जानते हैं कि शुक्र का गोचर किन राशियों के लिए लकी रहेगा.

वृषभ राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 7 मार्च को होने वाला शुक्र का गोचर वृषभ राशि से जुड़े जातकों के लिए शुभ है. शुक्र देव की कृपा के परिणामस्वरूप इस संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिलेगा. साथ ही बिजनेस में धन से जुड़ी समस्याओं पर विराम लगेगा. यानी मार्च में धन लाभ के कई योग बनेंगे. नौकरीपेशा वालों को नई नौकरी के लिए बुलावा आएगा. साझेदारी वाले बिजनेस में आर्थिक उन्नति होगी. करियर के लिहाज से भी शुक्र का भी यह गोचर शुभ है.

मिथुन राशि

महा शिवरात्रि के ठीक पहले शुक्र का यह गोचर मिथुन राशि के लिए खास है. मार्च महीने में जो भी काम करेंगे उसमें जबरदस्त सफलता मिलेगी. बिजनेस करने वालों को निवेश से आर्थिक लाभ का योग है. हालांकि, इस दौरान किसी से भी बातचीत करते वक्त सावधान रहना होगा.

तुला राशि

शुक्र का कुंभ राशि में प्रवेश तुला राशि से जुड़े लोगों के लिए भी शुभ और लाभकारी है. चूंकि, शुक्र ग्रह तुला राशि में उच्च का होता है. इसलिए, शुक्र का यह राशि परिवर्तन इस राशि के लिए फायदेमंद माना जा रहा है. सेहत को लेकर भी शुक्र का राशि परिवर्तन शुभ रहेगा. मार्च में सेहत अच्छी बनी रहेगी. जो लोग लव लाइफ में हैं, उन्हें भी शुक्र देव की कृपा प्राप्त होगी. जिसके प्रेम संबंध में मधुरता बनी रहेगी. इसके अलावा शुक्र-गोचर का असर आर्थिक जीवन पर भी पड़ेगा. जिससे आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी.

मीन राशि

7 मार्च को होने वाला शुक्र का राशि परिवर्तन मीन राशि से संबंधित लोगों के लिए शुभ और लाभकारी है. शुक्र देव जब राशि परिवर्तन करेंगे जो बिजनेस करने वालों को व्यापार में आर्थिक प्रगति होगी. जॉब में स्थान परिवर्तन का योग है. जो आर्थिक दृष्टि से अच्छा रहेगा.

यह भी पढ़ें: ऑफिस से जुड़ी हर समस्या के लिए रामबाण हैं ज्योतिष के ये उपाय, तरक्की में लग जाएंगे चार चांद

यह भी पढ़ें: महा शिवरात्रि से शुरू होंगे इन 4 राशियों के अच्छे दिन, जमकर बरसेगी शिवजी की कृपा

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital