आस्था

शुक्र की चाल बदलते ही पलट जाएगी इन 5 राशि वालों की किस्मत! करियर और बिजनेस में लगेंगे चार चांद

Shukra Rashi Parivartan April 2024: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह का खास महत्व है. शुक्र देव सौंदर्य, धन, भौतिक सुख, समृद्धि इत्यादि के कारक माने गए हैं. ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक, शुक्र ग्रह 23 अप्रैल, मंगलवार को मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. इस दिन शुक्र देव रात 11 बजकर 44 मिनट पर राशि परिवर्तन करेंगे. शुक्र का मेष राशि में गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद फायदेमंद माना जा रहा है. शुक्र के राशि परिवर्तन के जीवन में सुख-समृद्धि के आगमन के साथ ही करियर में भी लाभ मिलने की संभावना है. शुक्र का राशि परिवर्तन किन राशियों के लिए शुभ और फायदेमंद साबित हो सकता है, जानिए.

मेष राशि

शुक्र का राशि परिवर्तन अनुकूल साबित हो सकता है. शुक्र गोचर (Shukra Gochar 2024) की अवधि में करियर में जबरदस्त उन्नति करने का अवसर प्राप्त होगा. कम्युनिकेशन स्लिक के जरिए तरक्की की ऊंचाइयों को छू सकते हैं. करियर में आगे बढ़ने का खूब अवसर प्राप्त होगा. इसके अलावा नए और रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा. जिससे आने वाले समय में आर्थिक लाभ के कई रास्ते बनेंगे. व्यापार करने वालों को धन के कई नए अवसर प्राप्त होंगे. नौकरी में कार्यस्थल पर साथियों का भरपूर साथ मिलेगा.

वृषभ राशि

शुक्र का राशि परिवर्तन आपके लिए लकी साबित होगा. करियर में धन लाभ के नए और अच्छे अवसर प्राप्त होंगे. विदेश से भी आर्थिक लाभ के कुछ अवसर मिलेंगे. नौकरी में सैलरी बढ़ने का योग है. शादीशुदा लोगों को खुशखबरी मिलेगी. बिजनेस में आर्थिक निवेश से धन लाभ होगा. भौतिक सुख के साधनों में विस्तार नजर आएगा. भवन और वाहन का सुख प्राप्त होगा. पहले किए हुए आर्थिक निवेश का लाभ मिलेगा.

मिथुन राशि

शुक्र का यह राशि परिवर्तन मिथुन राशि के लिए अत्यधिक शुभ माना जा रहा है. नौकरीपेशा वालों को प्रमोशन के साथ-साथ जमकर आर्थिक उन्नति होगी. बिजनेस करने वालों को शुक्र के इस गोचर से अत्यधिक लाभ मिलने वाला है. शुक्र-गोचर की अवधि में आमदनी के नए स्रोत बनेंगे. जो लोग आयात-निर्यात से जुड़े काम कर रहे हैं, उन्हें इस दौरान तरक्की के कई नए अवसर प्राप्त होंगे. इसके अलावा जो लोग विदेशी कंपनियों से जुड़े हैं, उनके लिए अच्छा समय है.

मकर राशि

शुक्र ग्रह की अनुकूलता प्राप्त होगी. जीवन में सकारात्मक बदलाव नजर आएगा. आर्थिक उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे. नौकरी करने वालों को पदोन्नति मिलने की पूरी संभावना है. जॉब में उच्च अधिकारी आपके कार्यों की प्रसंशा करेंगे. जो लोग संगीत, कला या आभूषण से जुड़े व्यापार करते हैं, उन्हें धन लाभ होगा. कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत से ऊंचा मुकाम हासिल करने में कामयाब होंगे.

मीन राशि

शुक्र का मेष राशि में परिवर्तन करना मीन राशि से जुड़े लोगों के लिए भी खास है. शुक्र के गोचर (Venus Transit 2024) से मीन राशि वालों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे. नौकरी करने वालों को कार्यस्थल पर सकारात्मक माहौल नजर आएगा. इस दौरान आपके बातचीत का तरीका बेहद विनम्र हो जाएगा. जिससे कार्यस्थल पर सहकर्मियों और अधिकारियों का दिल जीत लेंगे. आपके इस सकारात्मक स्वभाव का लाभ भविष्य में भी देखने को मिलेगा.

यह भी पढ़ें: 3 दिन बाद शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन, सूर्य की तरह चमकेगी किस्मत; होंगे ये बड़े फायदे

Dipesh Thakur

Recent Posts

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

54 minutes ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

55 minutes ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

2 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

2 hours ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

2 hours ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

3 hours ago