आस्था

सूर्य-बुध की चाल से इन 4 राशि वालों का होगा भाग्योदय, बनेंगे नौकरी-व्यापार में तरक्की के प्रबल योग

Surya Budh Gochar Effect: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सूर्य का अहम स्थान है. सूर्य को ग्रहों का अधिपति भी कहा गया है. ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, सूर्य देव 16 जुलाई को मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे. जबिक, 19 जुलाई को बुद्धि, चातुर्य, तर्क और मित्रता का कारक ग्रह बुध सिंह राशि में प्रवेश करेगा. ऐसे में महज 3 दिनों के अंतराल में सूर्य और बुध की चाल बदलने से कुछ राशियों का भाग्योदय होना तय माना जा रहा है. बुध गोचर की अवधि में किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा. सूर्य-बुध की चाल बदलना किन चार राशियों के लिए खास है जानिए.

मेष राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध-शुक्र की चाल बदलने से मेष राशि से जुड़े लोगों को खास लाभ प्राप्त होगा. इस दौरान विरोधियों पर विजय प्राप्त कर सकते हैं. नौकरीपेशा वालों को कार्यस्थल पर मान-सम्मान की प्राप्ति होगी. नौकरी में लाभ का योग बनेगा. साथ ही बुध की चाल बदलने से आर्थिक स्थित पहले से अच्छी होगी. सेहत अच्छी रहेगी. शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा.

मिथुन राशि

पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा. जॉब की तलाश में लगे लोगों को ऑफर मिल सकता है. सककारी नौकरी करने वालों को खास लाभ प्राप्त होगा. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. व्यापार में आर्थिक लाभ होगा, जिससे आर्थिक स्थिति में सकारात्मक परिवर्तन नजर आएगा. राजनीति से जुड़े लोगों का कद बढ़ सकता है. कार्यस्थल पर बॉस का सहयोग प्राप्त होगा. दांपत्य जीवन से जुड़ा शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है.

सिंह राशि

सूर्य के गोचर से जहां कार्यस्थल पर मान-सम्मान बढ़ेगा, वहीं बुध का का राशि परिवर्तन व्यापार के लिए लाभकारी साबित होगा. कार्यक्षेत्र में उन्नति का प्रबल योग बनेगा. आर्थिक प्रगति का रास्ता साफ होगा. बिजनेस करने वालों को जबरदस्त मुनाफा प्राप्त हो सकता है. कार्यस्थल पर अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलेगी.

धनु राशि

बुध के गोचर से आर्थिक स्थिति में गजब का सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा. सूर्य की चाल बदलने से नौकरी में खास प्रगति होगी. बुध गोचर की अवधि में व्यापार अच्छा चलेगा. स्वास्थ्य की दृष्टि से सूर्य का गोचर खास है. इस अवधि में सेहत अच्छी रहेगी. कार्यस्थल पर किए गए कार्यों की सराहना होगी. भाग्योदय की प्रबल संभावना है.

यह भी पढ़ें: सूर्य के गोचर से बनेगा खास राजयोग, 5 दिन बाद इन राशियों को मिलेगा राजा जैसा सुख!

Dipesh Thakur

Recent Posts

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

4 hours ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

5 hours ago

DHFL घोटाला: राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की चार्जशीट संशोधन की अर्जी निरस्त

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…

5 hours ago

युवा वकीलों को इलाहाबाद हाई कोर्ट की नसीहत, कहा- गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…

6 hours ago