आस्था

Surya Gochar 2024: सूर्य का कन्या राशि में गोचर, 16 सितंबर से शुरू होंगे इन 3 राशियों के अच्छे दिन

Surya Gochar September 2024 Lucky Zodiac: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य के गोचर का विशेष महत्व है. ऐसा इसलिए क्योंकि सूर्य को ग्रहों राजा कहा गया है. सूर्य देव किसी एक राशि में करीब एक महीने तक रहते हैं. सूर्य देव जब कभी भी अपनी चाल में बदलाव करते हैं तो उसका राशिचक्र की सभी राशियों पर शुभ-अशुभ असर पड़ता है. वैदिक ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, सूर्य देव 16 सितंबर को कन्या राशि में गोचर करने जा रहे हैं. सूर्य देव इस राशि में 16 अक्टूबर तक रहेंगे और इसके बाद तुला राशि में गोचर कर जाएंगे. ऐसे में सूर्य का यह गोचर तीन राशियों के लिए अत्यंत शुभ और लाभकारी साबित होने वाला है. आइए जानते हैं इन राशियों पर सूर्य के गोचर का क्या शुभ प्रभाव पड़ेगा.

तुला राशि

सूर्य का यह गोचर तुला राशि के लिए अत्यंत शुभ माना जा रहा है. इस दौरान सूर्य देव की विशेष कृपा प्राप्त होगी. सूर्य देव की कृपा का परिणामस्वरूप नौकरी-व्यापार में जबरदस्त तरक्की होगी. 16 सितंबर 2024 से आर्थिक स्थिति अच्छी होने लगेगी. व्यापार करने वालों को धन कमाने के कई अवसर प्राप्त होंगे. सूर्य-गोचर की अवधि में आत्मविश्वास मजबूत रहेगा. करियर में नई ऊंचाइयों को छूएंगे. शादीशुदा जातक जीवनसाथी के साथ खुशनुमा पल बिताएंगे. समाज में मान-सम्मान मिलेगा. इसके अलावा सामाजिक कार्यों में यश मिलेगा. पिता या बड़े भाई का आशीर्वाद प्राप्त होगा.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लिए सूर्य का यह गोचर खास है. सूर्य-गोचर की पूरी अवधि में नौकरी-व्यापार में जबरदस्त तरक्की करेंगे. कर्ज से मुक्ति मिल सकती है. बिजनेस करने वालों को किसी पुराने निवेश से अच्छा खासा धन लाभ होगा. इसके साथ ही लंबे समय से रुका काम सफलतापूर्वक संपन्न होगा. परिवार के सदस्यों के साथ तीर्थ यात्रा कर सकते हैं. भाई-बहनों से अचानक आर्थिक लाभ मिल सकता है. नौकरी में पदोन्नति के साथ स्थान परिवर्तन का योग बनेगा. कार्यस्थल पर अधिकारियों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा. परिवार में पिता से आर्थिक लाभ होगा.

कुंभ राशि

सूर्य का यह गोचर मकर राशि के जातकों को भाग्य में वृद्धि कराएगा. सरकारी नौकरी करने वालों को इस दौरान किसी बड़ी योजना का लाभ मिल सकता है. कारोबार में जबरदस्त आर्थिक उन्नति देखने को मिलेगी. समाजिक कार्यों में मान-सम्मान मिलेगा. सूर्य गोचर की अवधि में स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. बेरोजगार युवकों को नौकरी का अच्छा ऑफर मिल सकता है. बिजनेस करने वालों के लिए सूर्य-गोचर की अवधि अत्यंत शुभ रहेगी. इस दौरान मुनाफे की कोई अच्छी डील मिल सकती है. फिजूलखर्च पर नियंत्रण रहेगा. आमदनी और खर्च का संतुलन बना रहेगा. सूर्य के गोचर से अच्छे दिन की शुरुआत होगी.

यह भी पढ़ें: 18 साल बाद सूर्य-शुक्र और केतु का दुर्लभ संयोग, संवरेगी इन 3 राशियों की तकदीर; होंगे कई लाभ

Dipesh Thakur

Recent Posts

Karwa Chauth 2026: कहीं दिखा चांद तो कहीं बने रहे बादल, जानिए चंद्र दर्शन न होने पर कैसे पूरा करें व्रत

Karwa Chauth 2026 पर कई शहरों में चंद्र दर्शन हुए, जबकि कुछ जगहों पर बादलों…

4 hours ago

UCC पर बढ़ी बहस: क्या पूरे देश में लागू होगी समान नागरिक संहिता? कार्यक्रम में जुटे कानून और राजनीति के दिग्गज

देश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर चर्चा लगातार बढ़ रही है. जस्टिस संजय…

5 hours ago

PM किसान की 24वीं किस्त का इंतजार खत्म, 30 अक्टूबर को आएंगे 2000 रुपये, ऐसे चेक करें स्टेटस

PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी…

5 hours ago

कानपुर के लड़के का कारनामा, बना डाली 5 लाख फर्जी ईमेल ID, पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचकर कमाए लाखों

Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…

6 hours ago

धूम्रपान न करने वालों को भी कैंसर! पटाखों के जहर पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार, दिवाली पर नए नियम

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…

6 hours ago

30 अक्टूबर को लेट नाइट तक चलेगी दिल्ली मेट्रो! दिलजीत दोसांझ कॉन्सर्ट को लेकर DMRC की स्पेशल तैयारी

Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…

6 hours ago