दुनिया

उत्तर कोरियाई तानाशाह की बर्बरता: किम जोंग ने दी 30 अधिकारियों को सजा-ए-मौत, उनका ऐसा क्या गुनाह था?

North Korea : दुनिया के सबसे रहस्यमय देशों में से एक उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग के किस्से आपने भी खूब सुने होंगे. किम जोंग अपना आदेश न मानने वालों और कोरियाई शासन के प्रति शत्रुता रखने वालों को बर्बर तरीके से सजा देता है. जनता के प्रति उसका व्यवहार पश्चिमी देशों के एकदम उलट है. यहां तक कि कोरिया में हेयर कट भी किम जोंग की पसंद का कराया जाता है. वहीं से अब एक हैरान करने वाली खबर आई है.

उत्तर कोरिया की सेंट्रल न्यूज एजेंसी के अनुसार, किम जोंग ने देश में बाढ़-भूस्खलन की आपदा से निपटने में नाकाम रहने वाले 30 अधिकारियों को फांसी देने का आदेश दिया है. उसके इस आदेश के बाद कोरिया में कोहराम मचा हुआ है. स्थानीय मीडिया में किम जोंग उन के आदेश की खबरें छाई हुई हैं. बताया जा रहा है कि किम जोंग ने 30 अधिकारियों को सजा-ए-मौत देने का आदेश तब दिया, जबकि देश में बाढ़ और भूस्खलन के कारण एक हजार लोगों की मौत हो गई.

दरअसल, उत्तर कोरिया में जुलाई में भारी बारिश की वजह से भूस्खलन और बाढ़ आ गई थी. उस दौरान आपदा की चपेट में आने से लगभग 1 हजार लोगों की मौत हो गई थी. वहीं, 4 हजार घर तबाह हो गए थे. हालांकि, किम जोंग ने इन आंकड़ों को खारिज कर दिया था. उसने खुद बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया था.

भ्रष्टाचार और काम में लापरवाही बरतने का आरोप

उत्तर कोरिया के टीवी चोसुन ने एक अधिकारी के हवाले से बताया कि 20 से 30 अधिकारियों को अपने काम में लापरवाही बरतने तथा भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाने के आरोप में मौत की सजा सुनाई गई है. अधिकारी ने टीवी चोसुन को बताया कि पिछले महीने के अंत में बाढ़ प्रभावित इलाके में 20 से 30 कैडरों को मौके पर ही फांसी दे दी गई थी.

हाल में ही बाढ़ पीड़ितों से मिला था किम जोंग उन

कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) ने बताया कि अब से पहले किम जोंग उन ने बाढ़ और भूस्खलन के कारण मृत्यु दर में हुई बढ़ोत्तरी और 15 हजार से अधिक लोगों के विस्थापित होने के बाद अधिकारियों को कड़ी सजा देने का आदेश दिया था. हाल ही में किम जोंग ने बाढ़ पीड़ितों से मिलने और सहायता प्रदान करने के लिए उइजू काउंटी का दौरा किया था. उसने उत्तर कोरिया में बाढ़ से हुए भयंकर नुकसान पर आई दक्षिण कोरियाई मीडिया की रिपोर्टों की निंदा की थी. किम ने इन रिपोर्टों को मनगढ़ंत और राजनीति से प्रेरित बताया था.

उत्तर कोरिया में आपदा

किम के देश में नष्ट हुए 4,100 घर: द. कोरियाई मीडिया

दक्षिण कोरियाई मीडिया आउटलेट्स ने बताया कि जुलाई में जब सिनुइजू और उत्तरी फ्योंगान प्रांत के उइजू काउंटी में भारी बारिश हुई तो वहां 4,100 घर; 7,410 एकड़ कृषि भूमि और कई इमारतें, सड़कें और रेल पटरियां जलमग्न हो गई थीं. वहां बाढ़ और भूस्खलन के कारण मरने वालों या लापता लोगों की संख्या हजार से अधिक हो सकती है.

बढ़ती जा रहीं फांसी की सजा की घटनाएं

इंटरनेशनल मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कोरोना महामारी के बाद से उत्तर कोरिया में फांसी की सजा की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं. कोरिया टाइम्स के अनुसार, महामारी से पहले देश में हर साल औसतन 10 लोगों को फांसी दी जाती थी, महामारी के बाद बढ़कर 100 तक पहुंच गई है.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

लोढ़ा बेलेजा प्रोजेक्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट से खरीदार को राहत

सुप्रीम कोर्ट ने हैदराबाद के लोढ़ा बेलेजा प्रोजेक्ट मामले में फैसला सुनाते हुए कहा है…

10 minutes ago

बाहुबली के गढ़ में PK का दांव, बाढ़ की जनसभा से अनंत सिंह की तस्वीर गायब, जानिए क्या है सियासी मायने?

Bihar MLC Elections: शुक्रवार की देर शाम पटना के बाढ़ में जनसुराज ने चुनावी जनसभा…

12 minutes ago

पहना, फोटो खिंचवाई और कर दिया रिटर्न! डांडिया खत्म होते ही धड़ाधड़ ड्रेसेस की हो रही वापसी, VIDEO वायरल

नवरात्रि और डांडिया नाइट्स के बाद ऑनलाइन मंगाई गई महंगी ड्रेसेस को इस्तेमाल करके लौटाने…

22 minutes ago

LoC पर 2 आतंकी ढेर, अब तक 23 का सफाया; क्या बोला चेतावनी से कांपा पाकिस्तान?

कश्मीर के कुपवाड़ा (केरन सेक्टर) में 2 आतंकी ढेर हो गए हैं. वहीं 2026 में…

31 minutes ago

‘पत्नी थी या कोई और?’ पुलिस चेकिंग में महिला सड़क पर धड़ाम, मुड़कर देखे बिना छू मंतर हुआ बाइक वाला; देखें VIDEO

Rudrapur News: उत्तराखंड के रुद्रपुर में पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ऐसी जल्दबाजी…

59 minutes ago