Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

18 साल बाद सूर्य-शुक्र और केतु का दुर्लभ संयोग, संवरेगी इन 3 राशियों की तकदीर; होंगे कई लाभ

Trigrahi Yog in Virgo: 18 साल बाद कन्या राशि में सू्र्य, शुक्र और केतु की युति होने जा रही है. सू्र्य, शुक्र और केतु के दुर्लभ संयोग से तीन राशियों को गजब का लाभ होगा.

surya shukra ketu

शुक्र, सूर्य और केतु.

Trigrahi Yog in Virgo: ग्रहों के राजा सूर्य 16 सितंबर को कन्या राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. कन्या राशि में पहले से शुक्र और केतु विराजमान हैं. ऐसे में कन्या राशि में सू्र्य, शुक्र और केतु की युति होगी. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कन्या राशि में सूर्य, शुक्र और केतु की युति कुछ ही दिनों तक रहेगी क्योंकि शुक्र कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश कर जाएगा. इसके बाद कन्या राशि में सूर्य और केतु की युति होगी. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, कन्या राशि में तीन ग्रहों का ऐसा संयोग 18 साल बाद बनने जा रहा है. कन्या राशि में त्रिग्रही योग से मेष समेत तीन राशियों को फायदा होगा.

मेष राशि

कन्या राशि में बनने वाली सूर्य-शुक्र और केतु के युति से मेष राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी. अचानक धन लाभ का योग बनेगा. नौकरी करने वालों को अधिकारियों से अच्छे संबंध बनेंगे. करियर में जबरदस्त तरक्की करेंगे. परिवार के सदस्यों के साथ चल रहा किसी प्रकार विवाद खत्म होगा. शादीशुदा जातकों को रिश्ते में मजबूती आएगी. स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के मुक्ति मिलेगी. व्यापार में आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी होगी. सरकारी नौकरी करने वालों को विशेष प्रकार का लाभ प्राप्त होगा.

सिंह राशि

कन्या राशि में बनने वाला त्रिग्रही योग सिंह राशि के जातकों के लिए भी खास है. इस राशि से जुड़े लोगों को धन लाभ के भरपूर अवसर प्राप्त होंगे. अधूरे काम सफलतापूर्वक संपन्न होंगे. व्यापार करने वालों को अच्छा मुनाफा प्राप्त होगा. प्रॉपर्टी के जुड़े कार्यों में धन लाभ का योग बनेगा. छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल होगी. नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर विशेष लाभ मिलेगा. दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा.

कन्या राशि

ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, सूर्य, शुक्र और केतु का दुर्भल संयोग कन्या राशि में ही बनने जा रहा है. ऐसे में इस राशि से जुड़े लोगों को इन तीनों ग्रहों का शुभ प्रभाव प्राप्त होगा. इस राशि के जातक नौकरी और व्यापार में सही दिशा में आगे बढ़ेंगे. छात्रों को शैक्षणिक गतिविधियों में मन लगेगा. प्रतियोगी परिक्षा की तैयारी करने वालों को बड़ी खुशखबरी मिलेगी. कार्यस्थल पर कार्यों की सराहना की जाएगी. धार्मिक कार्यों में मन लगेगा. घर-परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा. सेहत से जुड़ी दिक्कतें दूर होंगी.

यह भी पढ़ें: बुध के गोचर से खुशहाल होगी इन 3 राशि वालों की जिंदगी, 18 दिनों तक होगी नौकरी-व्यापार में खूब तरक्की

यह भी पढ़ें: ये हैं भगवान गणेश की 3 प्रिय राशियां, गणेश उत्सव के दौरान 10 दिन बरसाएंगे जबरदस्त कृपा



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital