आस्था

Today Horoscope, 25 December 2022: साल का अंतिम रविवार रहने वाला है इन राशि वालों के लिए खास, देखिए बाकी राशियों का हाल

Today Horoscope, 25 December 2022: ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार आइये देखते हैं मेष से लेकर मकर तक का राशिफल.

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज दिन की शुरुआत से ही प्रसन्नता बनी रहेगी. ससुराल पक्ष से खुशखबरी मिलने की संभावना है. पूर्व में किए गए निवेश का लाभ मिल सकता है.

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

परिवार की बातों से मन दुखी हो सकता है. शेयर बाजार में निवेश से लाभ हो सकता है. जीवनसाथी से संबंधों में खटास आ सकती है.

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

वाहन से संभल कर रहे हैं. पेट से संबंधित दिक्कत हो सकती है. जीवनसाथी से संबंधों में दरार पड़ सकती है. घर के लोगों के व्यवहार में आपके प्रति सुधार आएगा

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

खर्च में बढ़ोतरी हो सकती है. खानपान में तैलीय चीजों का उपयोग ना करें. नौकरी में परिवर्तन हो सकता है. अटका धन मिलने की संभावना है.

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

किसी पुराने अटके पड़े काम के पूरे होने की संभावना है. कामकाज में मन लगा रहेगा. परिवार की बातों से मन दुखी हो सकता है. दिन के दूसरे पहर में यात्रा पर जा सकते हैं

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज आपका मन कुछ बेचैन रह सकता है. दिन की शुरुआत में बीमार होने की आशंका है. कार्यस्थल पर तनाव का सामना करना पड़ सकता है.

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

किसी लंबे अटके काम में राहत मिल सकती है. पास पड़ोस के लोगों से वाद-विवाद से बचें. शेयर बाजार में निवेश से लाभ मिलने की संभावना है.

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज दिन के दूसरे पहर में ऐसा धन लाभ होगा जिसकी आपने उम्मीद नहीं की होगी. वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा. व्यापार में लाभ अधिक होगा.

इसे भी पढ़ें: Shukra Gochar 2022: दिसंबर के अंत में शुक्र जाएंगे मकर में, इन राशियों की खुलेगी किस्मत

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज आपका मन रचनात्मक कार्यों में लगेगा. धर्म और अध्यात्म के क्षेत्र में रुझान हो सकता है. परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा. सेहत पहले से बेहतर रहेगी.

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज आप अपने लक्ष्य के काफी करीब पहुंच जाएंगे. दिन के दूसरे पहर में कोई खुशखबरी मिल सकती है. अपकी कड़ी मेहनत जीवन में सफलता दिलाएगी.

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज के दिन किसी तरह का धन लाभ होने की संभावना है. सिर में दर्द की शिकायत हो सकती है. किसी तरह की नशीली चीजों से दूर रहें.

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज आप खुद को आत्मविश्वास से भरा पाएंगे. लेकिन दिन की शुरुआत से ही आपका मन बेचैन रहेगा. किसी नए काम को लेकर रोमांचित हो सकते हैं. सेहत ठीक रहेगी.

Rohit Rai

Recent Posts

बांग्लादेश की उथल-पुथल से कैसे हुई भारत की बंपर कमाई? जानें 17 दिन और 2,280 करोड़ का गणित

Bangladesh Unrest Benefits Indian Textile: बांग्लादेश में मजदूरों की हड़ताल और सियासी संकट के बीच…

27 minutes ago

शक्तिपीठ देवीपाटन में सीएम योगी का संदेश: जाति, क्षेत्र और भाषा से ऊपर उठकर ‘नेशन फर्स्ट’ को संकल्प बनाएं हर भारतीय

बलरामपुर के शक्तिपीठ देवीपाटन में ब्रह्मलीन महंत महेंद्र नाथ जी की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रीमद्भागवत…

29 minutes ago

क्या शेरशाह सूरी ने बनवाई थी ग्रैंड ट्रंक रोड? जानिए 2 हजार साल पुराने ‘उत्तरापथ’ से ‘जीटी रोड’ तक का पूरा सच

अक्सर यह माना जाता है कि ग्रैंड ट्रंक रोड (GT Road) का निर्माण शेरशाह सूरी…

53 minutes ago

मोदी सरकार परिसीमन को तैयार… 815 सांसद होंगे तो कितना बढ़ेगा खर्च? जानें सैलरी, भत्ते, घर सबका हिसाब

लोकसभा सीटों में 50 फीसदी बढ़ोतरी के प्रस्ताव से सांसदों की संख्या 545 से बढ़कर…

1 hour ago

28 नवंबर को दीपथुन पर जलाएं दीप, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; नप गए अधिकारी

सुप्रीम कोर्ट ने मदुरै के तिरुपरमकुंड्रम पहाड़ी पर स्थित दीपथुन पर 28 नवंबर को दीप…

2 hours ago

सत्येंद्र जैन की बढ़ी मुश्किलें, जमानत रद्द करने की याचिका पर हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस

दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली जल बोर्ड टेंडर घोटाले में पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की जमानत…

3 hours ago