खेल

T20 World Cup 2024: सुपर-8 की तैयारी करने उतरेंगे वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान, दोनों टीमों के बीच होगी कांटे की टक्कर

T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप 2024 का अंतिम ग्रुप मुकाबला मेजबान वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान (West Indies vs Afghanistan) के बीच सेंट लूसिया के ग्रॉस आइलेट मैदान पर खेला जाएगा. भारतीय समयानुसार यह मुकाबला मंगलवार को सुबह छह बजे खेला जाएगा. दोनों टीमें ग्रुप मुकाबलों में अपने तीनों मैच जीतकर आ रही हैं, इसलिए उनका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है और यह मुकाबला रोमांचक हो सकता है. दोनों टीमों की नजर आखिरी ग्रुप मुकाबला जीतकर सही नोट के साथ सुपर-8 में पहुंचना होगा.

कप्तानों के बीच जंग: रोवमन पॉवेल और राशिद खान

जनवरी 2023 के बाद से रोवमन पॉवेल वेस्टइंडीज के लिए टी20 मैचों में तीसरे सबसे अधिक रन (461) बनाने वाले बल्लेबाज हैं, हालांकि इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट (163.47) अन्य दो शीर्ष बल्लेबाजों निकोलस पूरन और ब्रैंडन किंग से अधिक रहा है. इस विश्व कप के तीन मैचों में उनके नाम 105 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 39 रन है और वह फॉर्म में वापसी को बेचैन होंगे. यह मैच उनका हो सकता है और इस मैच में रन बनाकर वह सुपर-8 मुकाबलों में मेजबान कप्तान के तौर पर बढ़े हुए आत्मविश्वास के साथ जाना चाहेंगे.

क्या राशिद खान अपने फॉर्म को सुधार पाएंगे?

अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान के नाम इस विश्व कप के तीन मैचों में छह विकेट हैं. वह बीच के ओवरों में आते हैं और विपक्षी टीम की रीढ़ ही तोड़ देते हैं. हालांकि वेस्टइंडीज के खिलाफ उनका रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है और उन्होंने इस टीम के खिलाफ आठ टी20 मैचों में सिर्फ नौ विकेट लिए हैं. वेस्टइंडीज उन चार अंतर्राष्ट्रीय टीमों में से है, जिनके खिलाफ राशिद का औसत भी 20 से अधिक हो जाता है. वेस्टइंडीज के आक्रामक बल्लेबाजी क्रम को देखते हुए राशिद इस मैच में अपने रिकॉर्ड को सुधार सकते हैं.

टीमें

वेस्टइंडीज- रोवमन पॉवेल (कप्तान), अल्जारी जोसेफ (उपकप्तान), जॉनसन चार्ल्स, रॉस्टन चेज, शिमरॉन हेटमायर, शमार जोसेफ, ब्रैंडन किंग, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), शाई होप, आंद्रे रसेल, रोमारियो शेफर्ड, ओबेद मकॉए, अकील हुसैन, गुडाकेश मोती, शर्फेन रदरफॉर्ड.

अफगानिस्तान- राशिद खान (कप्तान), रहमानउल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, मोहम्मद इशाक, अजमतउल्लाह ओमरजाई, करीम जनत, गुलबदीन नईब, नजीबउल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, नवीन उल हक, नांगेलिया खरोटे, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, फरीद अहमद, मुजीब उर रहमान.

ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2024: भारत समेत ये 7 टीमें सुपर-8 में बनाई जगह, आठवें स्थान के लिए बांग्लादेश और नीदरलैंड्स में टक्कर

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

पीएम मोदी से मिले लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस, भारत के साथ रिश्ते मजबूत करने पर हुई चर्चा

पीएम मोदी ने लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस और प्रिंसेस सोफी से मुलाकात की. बैठक में…

7 minutes ago

करवा चौथ पर आपके शहर के स्कूल खुलेंगे या रहेंगे बंद? जानिए दिल्ली, यूपी, बिहार समेत अन्य राज्यों का पूरा अपडेट

करवा चौथ के पावन पर्व पर स्कूलों की छुट्टी को लेकर बच्चों और पेरेंट्स के…

10 minutes ago

SIR मामले पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी समेत 13 नेताओं को जवाब के लिए दिया 10 दिन का समय

सुप्रीम कोर्ट ने SIR और चुनाव आयोग के कामकाज से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई के…

38 minutes ago

वंदे मातरम को ‘राष्ट्रगान’ जैसा दर्जा देने की उठी मांग: SC ने केंद्र और दिल्ली सरकार को भेजा नोटिस

वंदे मातरम को राष्ट्रगान 'जन-गण-मन' के समान दर्जा देने और स्कूलों में इसका गायन अनिवार्य…

56 minutes ago

जीत से एक कदम दूर! भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, न्यूजीलैंड ने किए 3 बड़े बदलाव

IND vs NZ 3rd T20: भारत और न्यूजीलैंड के तीसरे T20 मुकाबले में भारत ने…

1 hour ago

ग्वालियर में पटवारी नौकरी के नाम पर 50 लाख की ठगी: STF और व्यापम का फर्जी जाल बुनकर बेरोजगारों को चपत

ग्वालियर में सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश…

2 hours ago