रोहित शर्मा (फोटो- IANS)
T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप 2024 में आयरलैंड के खिलाफ जीत के साथ भारत का सफर टूर्नामेंट में दमदार अंदाज में शुरू हुआ. लेकिन इस मैच के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा यहां की पिच को लेकर थोड़े परेशान दिखे. आयरलैंड पर आठ विकेट से आसान जीत के बाद टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत करने वाले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि उनकी टीम रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले में इसी तरह की परिस्थितियों में खेलने के लिए तैयार रहेगी.
बुधवार को नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण ने पूरी तरह से इस मुकाबले को भारत की झोली में डाल दिया, जहां पर अपने पहले ही स्पेल में अर्शदीप सिंह ने दो विकेट निकालकर आयरलैंड की मुश्किलें बढ़ा दीं. दूसरे एंड पर मोहम्मद सिराज पूरी तरह से दबाव बनाए हुए थे. साथ ही हार्दिक पांड्या ने भी अपनी धारदार गेंदबाजी से बेहतरीन प्रदर्शन किया और तीन विकेट लेकर आयरलैंड के बड़े स्कोर की उम्मीद पर पानी फेर दिया.
भारतीय टीम के सामने केवल 97 रनों का लक्ष्य था. जवाब में विराट कोहली के रूप में भारत को पहला झटका लगा. यहां पर बिना अभ्यास मैच खेले विराट कोहली (1) पहली बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रोहित के साथ ओपनिंग कर रहे थे. रोहित अर्धशतक लगाकर रिटायर हर्ट और ऋषभ पंत ने नाबाद 36 रन बनाकर टीम की जीत पक्की की. अब टीम इंडिया 9 जून को इसी मैदान पर पाकिस्तान से भिड़ेगी.
मैच खत्म होने के बाद रोहित ने कहा, “मुझे नहीं पता कि पाकिस्तान के खिलाफ क्या उम्मीद करनी चाहिए. हम परिस्थितियों के हिसाब से तैयारी करेंगे. यह ऐसा मैच होगा जिसमें पूरी टीम एक साथ आएगी और अपना योगदान देंगे. उम्मीद है कि हम फिर से इसी तरह का प्रदर्शन कर पाएंगे. नया मैदान, नया वेन्यू और हम देखना चाहते थे कि यहां खेलकर कैसा लगता है. मुझे लगता है कि पिच अभी जमी नहीं है और तेज गेंदबाजों को काफी मदद दे रही है.”
इस मैच में रोहित हाथ में चोट लगने के बाद रिटायर्ड हर्ट हो गए. पाकिस्तान के खिलाफ अहम मुकाबले से पहले कप्तान का चोटिल होना भारत के लिए चिंताजनक है. हालांकि, दिग्गज बल्लेबाज ने बताया कि उन्हें मामूली चोट लगी है और वो अब पहले से ठीक हैं. आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने स्वीकार किया कि यह उनकी टीम के लिए एक बड़ी हार थी. उन्होंने भरोसा जताया कि वे शुक्रवार को कनाडा के खिलाफ वापसी करेंगे.
-भारत एक्सप्रेस
Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट दिवाली की छुट्टियों के बाद…
Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड गैर-BS-VI वाहनों के इस्तेमाल…
Delhi NCR Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के चलते GRAP-3 लागू कर दिया गया…
पंजाब के पटियाला जिले में सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के पास कर्मभूमि एक्सप्रेस में आग…
Ministers Guidelines: सुप्रीम कोर्ट ने आपराधिक आरोपों का सामना कर रहे नेताओं को मंत्री बनाने…
Sukesh Chandrashekhar Case: महाठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये के ठगी मामले में अभिनेत्री…