आस्था

Weekly Horoscope: नवंबर का नया सप्ताह इन 4 राशियों के लिए लकी, बढ़ेगा बैंक बैलेंस

Weekly Horoscope 18 to 24 November 2024: अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार, नवंबर का नया सप्ताह 18 तारीख से शुरू होने जा रहा है. इस दौरान शनि देव कुंभ राशि में मार्गी रहेंगे. इसके अलावा सूर्य देव वृश्चिक राशि में उपस्थित रहेंगे. जबकि, धन और ऐश्वर्य का कारक शुक्र ग्रह धनु राशि में मौजूद रहेगा. ग्रहों की ऐसी स्थिति से नए सप्ताह में कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ हो सकता है. आइए जानते हैं नवंबर का नया सप्ताह किन राशियों के लिए लकी रहने वाला है.

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए नवंबर का नया सप्ताह लकी रहने वाला है. इस सप्ताह आकस्मिक धन लाभ के कई प्रबल योग बनेंगे. नौकरी से जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा. सेहत अच्छी रहेगी. कारोबार में आर्थिक प्रगति होगी. कार्यस्थल पर आ रही रुकावटें दूर होगी. स्थान परिवर्तन का योग है.

सिंह राशि

इस राशि के जातकों के लिए नवंबर का नया सप्ताह आर्थिक दृष्टिकोण से शुभ रहने वाला है. इस दौरान रुका हुआ धन प्राप्त होगा. करियर में तरक्की के प्रबल योग हैं. व्यापार से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिलेगी. कार्यस्थल पर काम का प्रेशर कम होगा. वैवाहिक जीवन से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है. प्रॉपर्टी से जुड़े कार्यों में आकस्मिक धन लाभ होगा.

यह भी पढ़ें: गुरु के नक्षत्र परिवर्तन से अचानक पलटेगी इन 4 राशि वालों की तकदीर, धन-लाभ के प्रबल योग!

तुला राशि

इस राशि के जातकों के करियर में बड़ा सकारात्मक बदलाव आएगा. शारीरिक पीड़ा और मानसिक चिंताएं दूर होंगी. इस सप्ताह रुके हुए तमाम कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होंगे. नौकरी में परिवर्तन का योग बनेगा. नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है. कारोबार में धन की स्थिति अच्छी होगी.

मकर राशि

इस राशि के लिए नवंबर का नया सप्ताह धन लाभ की दृष्टि से खास है. इस दौरान आर्थिक स्थिति में गजब का सुधार देखने को मिलेगा. बैंक बैलेंस बढ़ सकता है. नौकरी से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी. नवेश को लेकर बड़ा जोखिम लेने से बचना होगा. व्यापार में विस्तार होगा. छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए विदेश यात्रा का योग बनेगा.

ये 2 राशि वाले रहें संभलकर

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नवंबर का नया सप्ताह राशिचक्र की 2 राशियों के लिए अच्छा नहीं कहा जा रहा है. इस दौरान इन राशियों को बहुत संभलकर रहना होगा. नवंबर के नए सप्ताह में कन्या और मीन राशि के जातक को नुकसान हो सकता है. कारोबार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. स्वास्थ्य अनुकूल नहीं रहेगा. करियर में भी कुछ हद तक नुकसान झेलना पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें: सूर्य-गोचर से बना शनि का अशुभ संयोग, इन 5 राशियों के लोग रहें सतर्क

Dipesh Thakur

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

5 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

6 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

6 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

7 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

7 hours ago