Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

5 दिन बाद शुरू हो जाएंगे इन राशियों के अच्छे दिन, धन और ऐश्वर्य के कारक शुक्र देव करेंगे राशि परिवर्तन

Shukra Gochar 2024: धन और ऐश्वर्य का कारक शुक्र 19 मई को वृषभ राशि में प्रवेश करने जा रहा है. शुक्र का यह राशि परिवर्तन 5 राशियों के लिए शुभ और लाभकारी है.

Shukra Gochar 2024

शुक्र देव.

Shukra Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को धन, ऐश्वर्य, सौंदर्य, विलासिता और सुख का कारक माना गया है. शुक्र की चाल जब कभी भी बदलती है तो उसका असर सभी राशियों पर पड़ता है. ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक, 19 मई को शुक्र ग्रह वृषभ राशि में प्रवेश करेगा. शुक्र देव के इस राशि परिवर्तन से कुछ राशियों को खास लाभ प्राप्त होगा. शुक्र के गोचर से किन राशियों के जीवन में खास सकारात्मक परिवर्तन होने के साथ-साथ लाभ होगा, जानिए.

कर्क राशि

शुक्र का राशि परिवर्तन करियर के लिए लाभदायक है. कार्यस्थल पर किए गए काम से अलग छवि बनेगी. मेहनत के लिए नौकरी में प्रमोशन का भी लाभ मिलेगा. साथ ही कुछ उपहार भी मिल सकता है. बिजनेस करने वालों के लिए शुक्र का यह राशि परिवर्तन आर्थिक लाभ दिलाने वाला साबित होगा.

कन्या राशि

शुक्र का यह गोचर अनुकूल रहेगा. करियर में खास मुकाम हासिल करेंगे. आर्थिक लक्ष्य हासिल करेंगे. बिजनेस करने वालों के लिए समय बेहद खास है. व्यापार में जमकर आर्थिक लाभ होगा. पार्टनरशिप वाले कार्य में जबरदस्त आर्थिक लाभ का योग है. शादीशुदा जिंदगी में पार्टनर का साथ मिलेगा.

वृश्चिक राशि

नौकरी और व्यापार में आर्थिक वृद्धि देखने को मिलेगी. कार्यस्थल पर काम की प्रशंसा मिलेगी. जॉब में प्रमोशन का भी लाभ मिलेगा. बिजनेस में जबरदस्त मुनाफा प्राप्त होगा. कार्यों को लेकर मन में संतुष्टि बनी रहेगी. बिजनेस के उद्देश्य से की गई यात्रा लाभाकारी रहेगी.

मकर राशि

जो लोग जॉब कर रहे हैं, उन्हें काम को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है. व्यापार के लिए की गई यात्रा से आर्थिक लाभ मिलेगा. कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं. शुक्र देव की कृपा से अचानक धन लाभ होगा. कारोबार में किया गया निवेश लाभकारी साबित होगा.

कुंभ राशि

शुक्र-गोचर की अवधि में करियर में अपार सफलता मिलेगी. इस दौरान नौकरीपेशा वालों को भी शुभ समाचार मिलेगा. बिजनेस करने वालों को अच्छा मुनाफा प्राप्त होगा. सुख और ऐश्वर्य के साधनों में वृद्धि होगी. शादीशुदा लोगों को खुशखबरी मिलेगी.

यह भी पढ़ें: 12 साल बाद बना दुर्लभ कुबेर योग इन राशियों के लिए वरदान! 2025 तक मिलेगा राजयोग जैसा सुख

यह भी पढ़ें: 2024 के अंत तक मौज करेंगे ये 4 राशि वाले, शनि का नक्षत्र परिवर्तन संवार कर रख देगा जीवन



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital