लाइफस्टाइल

अगर आपकी भी सर्दियों में फटने लगी हैं एड़ियां तो अपना लें ये उपाय,1 हफ्ते में सॉफ्ट हो जाएंगे पैर

Cracked Heels Remedies: सर्दियों का मौसम आते ही शरीर की त्वचा में कई बदलाव होने लगते हैं. इस दौरान अधिकतर लोगों को त्वचा और एड़ियों के फटने की समस्या होती है. सर्दी के मौसम में सबसे ज्यादा हमारी त्वचा को ही नुकसान पहुंचता है. यह समस्या सबसे ज्यादा महिलाओं में देखी जाती है. कुछ महिलाओं की स्थिति तो इतनी खराब हो जाती है कि एड़ी से खून तक निकलने लगता है.

जिसकी वजह से चलने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है. अगर आप भी फटी एड़ियों की समस्या से परेशान है और आप चाहती हैं कि आपकी एड़ियां एकदम सॉफ्ट हो, तो आप इन घरेलू उपायों को अपना सकती है. तो चलिए जानते हैं ऐसे ही घरेलू उपाय जो फटी एड़ियों से दिलाएंगे राहत.

गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें

अगर आप अपने पैरों को सॉफ्ट और सुंदर बनाना चाहते हैं तो उसके लिए आप गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें. गुनगुने पानी से आप इसे अच्छी तरह से साफ करें और ऐसा करने से पैरों की डेड स्किन साफ हो जाएंगी. पैरों को साफ करने के लिए आप एक टब में गुनगुना पानी लें और इसमें पैरों को डुबो लें. 15-20 मिनट तक टब में पैरो को डुबोकर रखने के बाद हल्के हाथों से स्क्रब करें. इस तरह आपके पैरों की डेड स्किन अच्छी तरह से साफ हो जाएगी.

पैरों को धोने के बाद मॉइश्चराइजर लगाएं

पैरों को धोने के बाद आप एड़ियों में अच्छे से मॉइश्चराइजर लगाएं. ध्यान रखें कि आपके मॉइस्चराइजर में ग्लीसरिन मौजूद हो. यह आपकी त्वचा को नमी प्रदान करता है और फटने से बचाता है. सोने से पहले पैरों पर थोड़ा तेल लगाकर मालिश करें और फिर मोजे पहनें. इससे त्वचा में नमी बनी रहती है और फटने स बचता है. वहीं मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल आप नहाने के बाद भी करें.

यह भी पढ़ें: किसी भी पुरुष या महिला के लिए 30 की उम्र के बाद शादी करने में क्‍या होती हैं द‍िक्‍कत? जानें क्‍या कहती है र‍िसर्च

तेल से करें पैरों की मसाज

पैरों की एड़ियों को सॉफ्ट और सुंदर बनाने के लिए आप तेल से इनकी अच्छी तरह से मसाज करें. मसाज करने से पैरों की एड़ियों में नमी बनी रहेगी साथ ही इन्हें भरपूर पोषण भी मिलेगा. पैरों की मसाज करने के लिए आप नारियल तेल या बादाम के तेल का भी इस्तेमाल कर सकती हैं. वही ये काम आप हफ्ते में 2 से 3 दिन करें.

आरामदायक जूते पहनें

अगर आप सर्दियों में कसे हुए जूते पहनते हैं तो ऐसा ना करें क्योंकि इससे आपकी एड़ियों की समस्या बढ़ सकती है. ऐसे में आप आरामदायक जूते और चप्पल पहनें जो ज्यादा कसे हुए ना हों, ताकि दबाव से बचा जा सके. इसके अलावा देखें कि यदि जूतों की हील घिसी हुई न हो ताकि इससे आपके एड़ियों को नुकसान न पहुंचे.

पैरों की सिकाई करें

फटी एड़ियों को ठीक करने के लिए गर्म पानी में थोड़े सा नमक को मिलाकर पैरों की सिकाई करें. यह त्वचा को मुलायम बनाने में मदद करेगा और फटी हुई एड़ियों में आराम देगा. अगर आपकी एड़ियां बहुत अधिक फटी हुई है और दर्द हो रहा है, तो डॉक्टर से सलाह लेकर मेडिकेटेड क्रीम का इस्तेमाल करें.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

बिहार के पीरू गांव ने दिल्ली को दिखाई नई राह: कंक्रीट के जंगलों में महकी गांव की सोंधी मिट्टी, प्रवासियों के लिए क़ायम की अनूठी मिसाल

यूनिवर्सिटी एल्युमनाई की तर्ज़ पर अब गांव के बाशिंदे भी महानगरों में मनाएं अपनी मिट्टी…

1 hour ago

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

5 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

6 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

6 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

7 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

7 hours ago