जसप्रीत बुमराह (फोटो- बीसीसीआई)
IND vs ENG: हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में भारतऔर इंग्लैंड के बीच चल रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन जसप्रीत बुमराह अपने शबाब में दिखे. तीसरे दिन उन्होंने इंग्लैंड के 2 बल्लेबाज जो रूट और बेन डकेट को पवेलियन का रास्ता दिखाया. इसके साथ ही उनके तेवर भी देखने लायक थे. अभी तक इस पिच पर स्पीन गेंदबाज अपना जलवा बिखेर रहे थे लेकिन बुमराह ने विकेट चटकाते हुए जो रिएक्शन दिया था वो भी देखने लायक था.
बता दें कि पारी के 19वें ओवर में बेन डकेट बुमराह के सामने थे. इस दौरान बुमराह ने आगे लेंथ की गेंद की जिसको डकेट ड्राइव करना चाहते थे लेकिन वो मिस कर गए. बुमराह की ये तेज गेंद सीधा डंडे पर जा लगी, जिसके बाद बुमराह का जश्न देखने लायक था. बुमराह आमतौर पर विकेट लेने के बाद हंसते हुए साथी खिलाड़ियों के पास चले जाते हैं लेकिन इस बार कुछ अलग देखने को मिला. बुमराह विकेट लेने के बाद खूब झूमने लगे और मैदान पर तेज मुक्के चलाने लगे.
बता दें कि जसप्रीत बुमराह ने इससे पहले ओवर में बेन डकेट के खिलाफ एलबीडब्ल्यू की अपील की थी. लेकिन अंपायर ने उन्हें आउट नहीं दिया. इस पर बुमराह ने कप्तान रोहित शर्मा से रिव्यू के लिए इशारा किया था. रिव्यू के लिए रोहित शर्मा ने जब विकेटकीपर भरत से बात की तो उन्होंने बताया की ये गेंद लेग साइड मिस कर रही है. वीडियो दिखाए जाने पर साफ दिखा कि बेन डकेट साफ आउट थे जिसे लेकर बुमराह काफी निराश दिखे. अगले ओवर में बेन डकेट को आउट कर देने के बाद जसप्रीत बुमराह की ऐसा रिएक्शन दिखना स्वाभाविक था.
पारी के 21वें ओवर में शानदार गेंदबाजी के दम पर जसप्रीत बुमराह ने जो रूट को एलबीडब्ल्यू कर दिया. अभी तक ये इस पारी का सबसे महत्त्वपूर्ण विकेट माना जा रहा है. बुमराह का ये आज का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा जिसके चलते भारत आज अच्छी स्थिति में है. अगर भारत ये टेस्ट मैच जीतता है तो उसमें जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी का ये स्पैल का बड़ा योगदान रहेगा. साथ ही भारतीय दर्शकों के लिए ये जसप्रीत बुमराह का ये सेलिब्रेशन भी हमेशा यादगार बना रहेगा.
ये भी पढ़े- IND vs ENG: हैदराबाद टेस्ट में ओली पोप ने शतक जमाकर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ किया बड़ा कारनामा
LPG cylinder price: दीवाली और त्योहारी सीजन से पहले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में…
Italy Protests: इटली में बढ़ती महंगाई और रक्षा खर्च के विरोध में बड़े पैमाने पर…
उत्तराखंड में हुए विवाद के बाद दलेर मेहंदी के बेटे गुरदीप मेहंदी ने पहली बार…
India vs New Zealand T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च में खेले गए रोमांचक…
Houthi Attack on Saudi Arabia: सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों ने फिर मिसाइल हमला किया.…
Weather Update: दिल्ली-NCR में शनिवार देर रात हुई बारिश और तेज हवाओं ने मौसम का…