देश

‘जो अपने गठबंधन के दलों संग न्याय नहीं कर पाए.. ये बिखराव तो होना ही था’, नीतीश-लालू में तल्‍खी; राहुल गांधी पर मोदी सरकार के मंत्री ने ली चुटकी

Bihar Political Crisis: सोनिया गांधी के बेटे राहुल गांधी इन दिनों पूर्वोत्‍तर भारत से पश्चिमी भारत के लिए कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ निकाल रहे हैं. इस बीच बिहार में कांग्रेस के ‘इंडिया’ अलायंस में शामिल नीतीश-लालू के सत्‍तारूढ गठबंधन में तल्‍खी आ गई है. लालू यादव की पार्टी राजद और नीतीश कुमार की अगुवाई वाली जदयू का गठबंधन टूटने की कगार पर है, इन दोनों पार्टियों के शीर्ष नेताओं के तीखे बयान सामने आ रहे हैं. वहीं, भाजपा आलाकमान सियासी घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है.

अभी भाजपा के नेता एवं मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का बयान आया है. अनुराग ठाकुर ने दिल्‍ली में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ पर तंज कसा. उन्‍होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा, “जो (कांग्रेस) अपने गठबंधन दलों के साथ न्याय नहीं कर पाए, जिन (राहुल गांधी) के मोहब्बत के दुकान में सिर्फ नफरत ज्यादा नजर आई तो बिखराव तो होना ही था. जो मान-सम्मान नहीं दे पाए, जो निर्णय नहीं कर पाए वे न्याय कहां से देंगे… आगे-आगे देखिए होता है क्या.”

 

देर रात बिहार BJP प्रभारी विनोद तावड़े राज्यपाल से मिलने गए

शनिवार की देर रात बिहार BJP प्रभारी विनोद तावड़े राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे. उन्‍हें पार्टी की ओर से लोकसभा चुनाव के लिए दोबारा बिहार का प्रभारी बनाया गया है. ऐसे में बिहार की मौजूदा राजनीतिक स्थिति के बीच विनोद तावड़े का राज्यपाल के यहां जाना सामान्‍य बात नहीं है. आज ही शाम को ये खबरें आई थीं कि नीतीश कुमार 28 जनवरी, रविवार सुबह 10 बजे विधायक दल की बैठक के बाद राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपेंगे. साथ ही वे नई सरकार बनाने का दावा भी पेश करेंगे.

सीएम नीतीश कुमार भी राज्यपाल से मिलेंगे, दे सकते हैं इस्‍तीफा

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि नीतीश कुमार राज्यपाल से कल ही नए सीएम के तौर पर शपथ दिलाने की मांग करेंगे. भास्‍कर न्‍यूज के मुताबिक, JDU कोर कमेटी की बैठक में यह फैसला लिया गया. दूसरी ओर, भाजपा में भी बैठकों को दौर चल रहा है. बिहार की ताजा राजनीतिक स्थिति पर आगे की रणनीति बनाने के लिए भाजपा एक अहम बैठक करने वाली है.

जदयू का BJP से गठबंधन हुआ तो 9वीं बार CM बन जाएंगे कुमार

न्‍यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, भाजपा विधायक और सांसद रविवार, 28 जनवरी की सुबह 10 बजे पटना स्थित पार्टी कार्यालय में बैठक करेंगे. यदि नीतीश कुमार की अगुवाई वाली पार्टी जदयू का कल भाजपा से गठबंधन हुआ और भाजपा ने उन्‍हें अपनी सहमति दी तो नीतीश 9वीं बार सीएम पद की शपथ ले सकते हैं.

यह भी पढिए- बिहार में टूट गया जदयू-राजद का गठबंधन! शाम 7 बजे CM हाउस में जुटेंगे MLA, तेजस्‍वी बोले- ‘हमारे लिए नीतीश कुमार आदरणीय थे…’

…तो बिहार में 2 डिप्टी सीएम के साथ शपथ लेंगे नीतीश?

शनिवार की शाम 7 बजे नीतीश कुमार ने अपनी पार्टी के विधायकों को CM हाउस बुलाया था. बाद में जब विधायक बाहर लौटे तो चुप्‍पी साधने लगे. इस दौरान एक न्‍यूज संस्‍था ‘दैनिक भास्‍कर’ ने दावा किया अब 28 जनवरी को नीतीश बिहार में 2 डिप्टी सीएम के साथ शपथ लेंगे. और, उनके शपथ समारोह में गृहमंत्री अमित शाह एवं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल हो सकते हैं.

यह भी पढिए- बिहार में बनेगी नई सरकार…? भाजपा विधायक और सांसद करेंगे पटना में सुबह 10 बजे मीटिंग, CM नीतीश देंगे इस्‍तीफा!

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

5 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

5 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

6 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

6 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

6 hours ago