Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

“महिलाओं को घर का मुखिया बनाया तो वह सब बर्बाद कर देंगी”, जानें क्यों कपिल देव के घर पिस्टल लेकर पहुंच गए थे युवराज के पिता?

योगराज सिंह का यह बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसपर लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

yograj singh

योगराज सिंह, पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी.

पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह एक बार फिर से अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं. उन्होंने हिंदी भाषा को लेकर विवादित बयान दिया है. इसके साथ ही उन्होंने महिलाओं के नेतृत्व पर भी सवाल खड़े किए हैं.

हिंदी को लेकर दिया विवादित बयान

योगराज सिंह ने एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि हिंदी भाषा जब कोई पुरुष बोलता है तो लगता है जैसे महिला बोल रही है. उनका कहना है कि हिंदी भाषा को सिर्फ महिलाओं को बोलना चाहिए, जबकि पुरुषों को पंजाबी बोलना चाहिए.

“महिलाओं को सत्ता नहीं सौंपनी चाहिए”

योगराज सिंह ने इस दौरान महिलाओं को लेकर कहा कि उन्हें घर का मुखिया नहीं बनाया जाना चाहिए, क्योंकि वे घर को बर्बाद करती हैं. उन्होंने कहा कि अगर आप अपनी पत्नी को मुखिया बना देंगे तो वह आपका घर बर्बाद कर देगी. इसलिए मुझे खेद के साथ कहना पड़ रहा है कि इंदिरा गांधी ने देश को चलाया और इसे बर्बाद कर दिया. उन्हें प्यार और सम्मान दें, लेकिन कभी भी सत्ता न सौंपें.

यह भी पढ़ें- हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा या राजभाषा? क्रिकेटर रविचंद्रन आश्विन के बयान से छिड़ी बहस

योगराज सिंह का यह बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसपर लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ लोग तो योगराज सिंह को कड़ी फटकार भी लगा रहे हैं.

कपिल देव के घर पिस्टल लेकर पहुंचे

योगराज सिंह ने अपने इंटरव्यू के दौरान कपिल देव को लेकर भी बयान दिया है. उन्होंने बताया कि एक बार कपिल देव को वह मारने के लिए उनके घर तक पहुंच गए थे. उन्होंने कपिल देव पर आरोप लगाया कि जब वह क्रिकेट टीम के कप्तान बने तो उन्होंने बिना किसी वजह के उन्हें टीम से बाहर कर दिया था, जिसको लेकर मेरी पत्नी चाहती थीं कि मैं कपिल देव से सवाल पूछूं कि ऐसा उन्होंने क्यों किया? तब मैंने अपनी पत्नी से कहा था कि मैं कपिल देव को खूनी सबक सिखाऊंगा, और पिस्तौल लेकर मैं उनके आवास पहुंच गया था. मैंने कपिल देव को पहले खूब गालियां दीं,उसके बाद कहा कि तुम्हारी वजह से मैंने अपना एक दोस्त खो दिया है, इसलिए उसकी कीमत तुम्हें चुकानी पड़ेगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital