खेल

14 साल के Vaibhav Suryavanshi ने फिर बिखेरा अपने बल्ले का जादू, अंडर-19 एशिया कप में ठोका विस्फोटक शतक

अंडर-19 एशिया कप 2025 में भारत के युवा क्रिकेट स्टार Vaibhav Suryavanshi ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी का जलवा दिखा दिया. टूर्नामेंट के पहले ही मुकाबले में 14 साल के इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने यूएई के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं और तूफानी शतक जड़कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा.

यूएई के खिलाफ भारत ने टॉस गंवा कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन शुरुआत उतनी अच्छी नहीं रही. आयुष म्हात्रे केवल 4 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन इसके बाद वैभव ने मोर्चा संभाला. 30 गेंदों में अर्धशतक पूरा करने के बाद उन्होंने अपनी पूरी ताकत दिखाई और अगली 26 गेंदों में ही 50 और रन जोड़ते हुए शतक पूरा किया. इस दौरान वैभव ने 9 गगनचुंबी छक्के और 5 चौके लगाए, जिससे मैदान और फैन्स दोनों में उत्साह की लहर दौड़ गई. खबर लिखे जाने तक वैभव क्रीज पर 115 रन बनाकर डटे हुए थे.

वैभव का साल ये साल रहा शानदार

वैभव के लिए यह साल कमाल का रहा है. 2025 में अब तक उनका बल्ला चार बार शतक लगाने में सफल रहा है और वह इस साल भारत की ओर से सबसे अधिक शतक लगाने वाले युवा बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले उन्होंने सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में भी शतकीय पारी खेली थी और इंडिया-ए के लिए महज 32 गेंदों में शतक जमाकर सबसे युवा शतककार बनने का रिकॉर्ड बनाया था.

ये भी पढ़ें- IND vs SA 2nd T20: तिलक का अर्धशतक भी न बचा पाया मैच! दक्षिण अफ्रीका ने 51 रन से दर्ज की जीत

IPL 2025 में भी चमका नाम

वैभव की प्रतिभा सिर्फ घरेलू क्रिकेट तक ही सीमित नहीं रही. आईपीएल 2025 में भी बिहार के इस युवा बल्लेबाज ने अपनी जबरदस्त बैटिंग से सभी का ध्यान खींचा और इसी वजह से राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें आईपीएल 2026 ऑक्शन से पहले रिटेन कर लिया.

युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की इन शानदार पारियों के बाद भारतीय क्रिकेट को आने वाले वर्षों में एक बड़ा स्टार मिल चुका है. उनकी बल्लेबाजी में दम है और मैच का खेल पलट देने की ताकत भी नजर आती है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

– भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

स्वतंत्र भारद्वाज को पटियाला हाउस कोर्ट से नियमित जमानत, जानें अदालत ने लगाईं कौन-कौन सी शर्तें

Swatantra Bhardwaj Bail: दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने स्वतंत्र भारद्वाज को जंतर-मंतर प्रदर्शन से…

10 minutes ago

यूपी राज्यसभा के लिए बीजेपी के आठों उम्मीदवारों ने दाखिल किया पर्चा, सीएम योगी रहे मौजूद

UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर आज नामांकन का आखिरी दिन…

12 minutes ago

केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का निधन, 33 साल के करियर का अंत; एजेंसी में शोक की लहर

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का लंबी बीमारी के बाद 6 अक्टूबर…

42 minutes ago

कंपनी ने नौकरी से निकाला तो रोबोट ने दी जान, धधकते लावा में लगाई छलांग; फिल्मी सीन हुआ सच

अमेरिकन ह्यूमनॉइड रोबोट कंपनी 'फिगर एआई' ने अपने पुराने रोबोट्स को कबाड़ में फेंकने या…

49 minutes ago

एक झटके में चली गई 50 वर्षीय बुजुर्ग की जान, नवादा में तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर

Bihar Road Accident: बिहार के नवादा में तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को…

53 minutes ago