महेंद्र सिंह धोनी (फोटो- सोशल मीडिया)
MS Dhoni Video Viral: आईपीएल 2024 में चार टीमें प्लेऑफ में पहुंच गई है. शनिवार को खेले गए मुकाबले में आरसीबी के हाथों 27 रनों से हारने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ से बाहर हो गई. मैच के बाद फैंस के मन में एक सवाल उठने लगा कि क्या महेंद्र सिंह धोनी की आईपीएल 2024 में आखिरी भिड़ंत बैंगलुरु के खिलाफ थी? फैंस उम्मीद कर रहे थे कि ऐसा नहीं होगा. मैच के अंतिम ओवर में खेल को खत्म करना धोनी पर निर्भर था. पहली गेंद को उन्होंने छक्का जड़ दिया. गेंद स्टेडियम पार चली गई. इसके बाद अगली ही गेंद पर यश दयाल ने एमएस को आउट कर मैच का रुख पलट गया.
मैच के बाद सोशल मीडिया पर एक निराशाजनक वीडियो सामने आया है, वीडियो में मैच के बाद के दृश्य दिखाई दे रहे है, जहां एमएस धोनी आरसीबी के खिलाड़ियों से हाथ मिलाए बिना ही ड्रेसिंग रूम में लौटते दिख रहे हैं. महेंद्र सिंह धोनी सीएसके के खिलाड़ियों की कतार में सबसे आगे थे, क्योंकि वे आरसीबी के खिलाड़ियों के जश्न खत्म करने और उनसे हाथ मिलाने का इंतजार कर रहे थे. हालांकि, थोड़ी देर इंतजार करने के बाद धोनी ने ड्रेसिंग रूम में लौटने का फैसला किया. वापस जाते समय, उन्होंने आरसीबी के सहयोगी स्टाफ के सदस्यों और कुछ बेंच खिलाड़ियों से हाथ मिलाया.
अभी तक यह जानकारी नहीं मिली है कि धोनी और आरसीबी की प्लेइंग इलेवन में शामिल खिलाड़ियों के बीच हाथ मिलान हुआ या नहीं, लेकिन उस समय अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज ने प्रतिद्वंद्वी टीम के खिलाड़ियों का इंतजार करने के बजाय ड्रेसिंग रूम में लौटना पसंद किया. इधर, एक अन्य वीडियो में, यह भी देखा जा सकता है कि मैदान पर अपने समय के दौरान चूकने के बाद विराट कोहली ड्रेसिंग रूम में धोनी के पीछे गए, शायद उनसे हाथ मिलाने के लिए गए हों.
बता दें कि आईपीएल का क्वालीफायर 2 और फाइनल मुकाबला चेन्नई के घरेलू मैदान चेपॉक में होने वाला है. जब से यह घोषणा की गई थी, तो उस समय प्रशंसक उम्मीद कर रहे थे कि धोनी और उनकी टीम 26 मई को अपने घरेलू प्रशंसकों के सामने ट्रॉफी उठाते हुए देखेंगे. हालांकि, उतार-चढ़ाव वाले इस सीजन में चेन्नई फ्रेंचाइजी प्लेऑफ में भी जगह बनाने से चुक गई.
ये भी पढ़ें- MS धोनी ने जड़ा आईपीएल 2024 का सबसे लंबा छक्का, स्टेडियम के पार भेजा गेंद, देखें वीडियो
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली पुलिस के ऑपरेशन चक्र-2 में बड़ी सफलता मिली है. 72 घंटे के भीतर 185…
गुजरात के नमक के मैदानों में 'सोलर महिलाएं' डीजल पंपों का विकल्प बनकर उभर रही…
15 घंटे का AI लर्निंग मॉड्यूल सरकारी स्कूल के छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग…
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग…
चक्रवात 'अर्णव' के कारण झारखंड में 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी…
Northern Railway Special Trains: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वालों के लिए बड़ी…