चुनाव

एक क्लिक पर पढ़िए 10 बड़ी चुनावी खबरें: शाह बोले- 5वें चरण की वोटिंग से पहले ही BJP हुई 270 पार, खटाखट के बाद अब राहुल गांधी का टकाटक…टकाटक…टकाटक

Election 2024: लोकसभा चुनाव के कई चरणों का मतदान संपन्न हो चुका है. चाय की टपरी हो या फिर पान की दुकान, हर जगह चुनाव के चर्चे हो रहे हैं. लोगों की बातें सुन सुनकर ऐसा लगता है कि नेताओं से ज्यादा चुनाव की बातें तो जनता कर रही है. कौन जीतेगा? कौन हारेगा? किसने बदला पाला, किस पार्टी ने किया कौन-सा चुनावी वादा. नेताओं की ओर से एक-दूसरे पर लगाए जा रहे आरोप-प्रत्यारोप के बीच आइए यहां जानते हैं चुनाव से जुड़ी 19 मई की 10 बड़ी खबरें –

राहुल बाबा को इस बार 40 सीटें भी नहीं मिल रहीं- अमित शाह

लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए गृह मंत्री अमित शाह आज बिहार पहुंचे. यहां उन्होंने कहा कि जब मैं बेतिया आया हूं, तो 4 चरण के चुनाव हो चुके हैं. कल पांचवें चरण का चुनाव है. आपको परिणाम जानना है क्या? मेरी बात डायरी में लिख लीजिए, 4 चरण के चुनाव में मोदी जी 270 पार कर चुके हैं. राहुल बाबा को 40 सीटें तो लालू जी की पार्टी को 4 सीटें भी नहीं मिल रहीं. INDI गठबंधन का सूपड़ा साफ हो चुका है. इससे पहले यूपी के प्रयागराज में उन्होंने कहा- राहुल बाबा PoK हमारा है और हमेशा रहेगा. हम इसे वापस लेकर रहेंगे. आपने 70 साल तक आर्टिकल 370 बनाए रखा, लेकिन लोगों ने PM मोदी को वोट दिया और उन्होंने इसे हटा दिया.

‘अब करोड़ों महिलाओं के खाते में 1 लाख रुपये टकाटक आएंगे’

कांग्रेस के सिपहसालार राहुल गांधी आज इलाहाबाद के मुंगेर में थे. वहां उन्‍होंने जनसभा को संबोधित करते हुए ‘टकाटक…टकाटक…टकाटक’ शब्‍दों का इस्‍तेमाल किया. राहुल बोले- देखिए…नरेंद्र मोदी ने सत्‍ता में आकर 22 लोगों को अरबपति बनाया है. लेकिन अब हम करोड़ों लखपति बनाने जा रहे हैं. करोड़ों लोगों की लिस्ट बनेगी. हर गरीब परिवार से एक महिला का नाम चुना जाएगा. करोड़ों महिलाओं के खाते में खटाखट…टकाटक…टकाटक…टकाटक साल में 1 लाख रुपए डालेंगे. इस दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी उनके साथ थे; अखिलेश बोले- इस बार संविधान मंथन होने जा रहा है.

‘इंडी गठबंधन सत्ता में आया तो देश विदेशी ताकतों का गुलाम बन जाएगा’

आज हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ‘इंडिया’ गठबंधन पर करारा हमला बोला. अनुराग ठाकुर ने कहा कि ‘इंडी’ गठबंधन को सरकार बनाने का मौका मिला तो देश बर्बाद हो जाएगा और यह ‘‘विदेशी ताकतों का उपनिवेश’’ बन जाएगा. उन्होंने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में कई चुनावी रैलियों को संबोधित किया. जहां उन्होंने दावा किया, ‘‘अगर कांग्रेस के नेतृत्व वाले ‘इंडिया’ गठबंधन को सरकार बनाने का मौका मिला तो देश बर्बाद हो जाएगा और उन विदेशी ताकतों का उपनिवेश बन जाएगा जो भारत की अखंडता और एकता को अस्थिर करने में व्यस्त हैं.’’

TMC सुन ले, CAA मोदी की गारंटी है: बंगाल में बोले पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल पहुंचे, जहां उन्‍होंने पुरुलिया, बिष्णुपुर और मेदिनीपुर में जनसभाएं कीं. मेदिनीपुरी में पीएम ने कहा कि TMC घुसपैठियों का स्वागत करती है, लेकिन उन हिंदू अल्पसंख्यकों का विरोध करती है, जो दूसरे देशों (पाकिस्तान-बांग्लादेश) से प्रताड़ित होकर भारत आए हैं. अभी 4 दिन पहले 300 से ज्यादा शरणार्थियों को नागरिकता देकर एक नई शुरुआत की गई है. मैं TMC से कहना चाहता हूं, ध्यान से सुन लें… CAA मोदी की गारंटी है.

पीएम मोदी ने कहा कि भाइयों…बहनों मैंने वादा किया था कि मैं इन शरणार्थी परिवारों को नागरिकता दूंगा. वे हमसे उम्मीद लगाए हुए हैं, लेकिन TMC शरणार्थियों और CAA का विरोध कर रही है. CAA लागू नहीं होने की बात कहते हैं. अरे…TMC, कांग्रेस और लेफ्ट दीवार पर लिखकर रख लें, जब तक मोदी जिंदा हैं, वे ऐसा नहीं कर पाएंगे कुछ भी.

हरियाणा में भाजपा की बुलडोजर रैली पर हो गया विवाद

आज हरियाणा के सिरसा में भाजपा की बुलडोजर रैली को लेकर विवाद हो गया. भाजपा-हलोपा के कार्यकर्ता बुलडोजर लेकर सड़कों पर उतरे. उनको सिरसा के विधायक गोपाल कांडा ने श्रीराम ध्वजा दिखाकर रवाना किया. बुलडोजर रैली इसलिए निकाली गई, क्योंकि कल (20 मई) यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सिरसा आ रहे हैं. बुलडोजर देखकर भाजपा-हलोपा के विरोधी दलों ने हो-हल्‍ला मचा दिया. कांग्रेस-जजपा ने इस तरह की रैली को आतंक का पर्याय बताया. फिर देर शाम को ये खबर आई कि पुलिस ने बुलडोजर जब्त किए हैं, हालांकि 2 घंटे बाद छोड़ने पड़े.

राहुल गांधी असली नहीं, चुनावी हिंदू हैं : केशव प्रसाद मौर्य

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसा. मौर्य बोले- “क्‍या आपने राहुल गांधी को 2014 के लोकसभा चुनाव में कमल खिलने से पहले मंदिरों में देखा था? कभी टीका लगाए देखा था? कभी जनेऊ बताते देखा था? देश की जनता ने कमल खिला दिया, तो जो हिंदू विरोधी थे, वो कह रहे हैं कि हम भी हिंदू हैं और जनेऊधारी हैं. राहुल गांधी असली नहीं, चुनावी हिंदू हैं.” इसके बाद मौर्य ने सोमवार को लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में मतदाताओं से वोट डालाने की अपील की.

अपने दोस्त अनमोल के लिए प्रचार करने निकले पंजाब CM मान

पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान आज (रविवार को) अपने दोस्त यानी फरीदकोट से आम आदमी पार्टी (AAP) उम्मीदवार कॉमेडियन व सिंगर करमजीत अनमोल की चुनावी कैंपेन को धार देने के लिए जैतो पहुंचे. इस दौरान उन्होंने लोगों से करमजीत अनमोल के पक्ष में मतदान की अपील की. वहीं, कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैहरा और शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल पर जमकर बरसे. मान ने कहा कि कर्मजीत मेरा छोटा भाई है. हम दोनों ने इकट्ठे मेहनत की है. बाद में मेहनत से कामयाब हो गए. सभी ने करमजीत के झाड़ू निशान पर वोट डालनी है. EVM में भले ही तीसरे स्थान पर हैं, लेकिन आना हमें पहले नंबर पर है.

राहुल-अखिलेश की सभा में हुआ हंगामा, दोनों को मंच छोड़ना पड़ा

आज दोपहर में प्रयागराज के फूलपुर में राहुल गांधी और अखिलेश यादव की संयुक्त रैली में हंगामा हो गया. राहुल-अखिलेश के मंच पर पहुंचते ही उनके समर्थक बेकाबू हो गए. लोगों की भीड़ ने सुरक्षा घेरा तोड़ दिया. कुछ लोग उछलते-कूदते हुए मंच की तरफ बढ़ने लगे. जब पुलिस ने रोकने की कोशिश की, तो धक्का-मुक्की हुई. भगदड़ जैसे हालत हो गए. कई समर्थक चोटिल हो गए. नेताओं को बिना स्‍पीच दिए मंच छोड़ना पड़ा. बाद में राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला बोला.

वोट की चोट से करेंगे हिसाब चुकता- सम्मेलन में बोले पूर्व सैनिक

आज हरियाणा के चरखी दादरी में पूर्व सैनिकों का सम्मेलन हुआ. इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी राव दान सिंह ने लोगों को संबोधित किया. सम्मेलन में कई पूर्व सैनिकों ने भाजपा सरकार के खिलाफ हुंकार भरी. वन रैंक वन पेंशन, अग्निवीर योजना आदि को लेकर भाजपा सरकार पर जुबानी हमला बोला. कइयों ने लोकसभा चुनाव में वोट की चोट से हिसाब चुकता करने की बात कही.

‘उद्योगपतियों के खिलाफ नक्सलियों की भाषा बोल रहे हैं शहजादे’

पीएम मोदी ने आज राहुल गांधी को एक बार फिर शहजादा कह डाला. झारखंड की जमशेदपुर लोकसभा सीट के घाटशिला में विशाल चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस, झामुमो और राजद पर जोरदार हमला बोला. मोदी ने कहा- ‘कांग्रेस के शहजादे नक्सलियों की भाषा बोल रहे हैं. वे उद्योगों और उद्योगपतियों पर लगातार हमला कर रहे हैं. नक्सली बिना पैसा लिए किसी उद्योगपति को कोई काम नहीं करने देते थे. हमने उन नक्सलियों की कमर तोड़ दी, लेकिन अब कांग्रेस और झामुमो ने उन नक्सलियों की जिम्मेदारी उठा ली है. इन्हें उद्योगों के विकास से नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार और वसूली से मतलब है.’

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

INDIA रैली पर बीजेपी का पलटवार: संबित पात्रा बोले- सिर्फ हथकंडों से कोई PM नहीं बनता

दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी…

4 minutes ago

बांग्लादेश में फिर सड़कों पर उतरे लोग, राजधानी ढाका समेत गाजीपुर में क्यों लगाई आग, क्या है वजह?

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…

1 hour ago

‘ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे होंगे’, महारैली में राहुल गांधी का CEC पर हमला

INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…

2 hours ago

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

2 hours ago

रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: अखिलेश बोले- ‘1.27 करोड़ वोट काटकर हार छुपाना चाहती है बीजेपी’

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…

2 hours ago

INDIA गठबंधन की महारैली से गरमाई सियासत: राहुल गांधी का आरोप- कनॉट प्लेस में जबरन बंद कराई गईं दुकानें

INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…

2 hours ago