दुनिया

Iran President Helicopter Crash: ईरान के राष्ट्रपति को ले जाता हेलीकॉप्टर क्रैश, उठा सवाल— बॉर्डर के पास आखिर कैसे हुआ हादसा?

Iranian President’s Helicopter Crashes: इस्लामिक मुल्क ईरान के राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर ‘क्रैश’ होने की खबर आई है. यह घटना ईरान-अजरबैजान बॉर्डर के पास की है. ईरानियन राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी विदेश से लौट रहे थे, उसी दौरान जोल्फा शहर में हेलिकॉप्टर की हार्ड लैंडिंग हुई.

ईरानी मीडिया IRNA के मुताबिक, घटना की जानकारी मिलते ही रेस्क्यू टीमें राष्ट्रपति के काफिले को खोजने निकल गईं. राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी समेत सभी 9 लोगों का पता नहीं चल पा रहा है. हेलिकॉप्टर कैसे क्रैश हुआ…अभी इसकी वजह भी सामने नहीं आई है.

ईरान के राष्ट्रपति की एक पुरानी तस्वीर

अब सोशल मीडिया पर ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी और हेलिकॉप्टर क्रैश होने के हैशटैग्‍स चर्चा में हैं. बहुत-से लोग इस घटना की वजह जानने में जुटे हैं. एक अरबियन पोर्टल की रिपोर्ट में कहा गया है कि ईरानियन राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी अजरबैजान से ईरान लौट रहे थे. ईरानी शहर जोल्फा में यह घटना हुई.

जोल्फा अजरबैजान के साथ सीमा साझा करने वाला शहर है, ईरान अजरबैजान का घनिष्‍ट मित्र माना जाता है. ईरान ने आर्मेनिया पर हमला करने के लिए अजरबैजान को मिलिट्री इक्विपमेंट भी दिए थे. अजरबैजान और आर्मेनिया के बीच लंबे समय से सीमा विवाद चला आ रहा है.

यह भी पढ़िए: ईरानी हमले की आशंका से इजरायल ने ब्लॉक किया GPS, सैनिकों की छुट्टियां रद्द, यहूदी-इस्लामिक देशों में तनाव इतना क्यों बढ़ा?

– भारत एक्‍सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

8 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

8 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

8 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

9 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

10 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

10 hours ago