देश

राहुल गांधी निकालेंगे भारत जोड़ो यात्रा 2.0, कांग्रेस ने बनाया मजबूत प्लान! जानें पहले से कैसे होगी अलग

Bharat Jodo Yatra 2.0: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव और अगले साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस जोरदार तैयारी कर रही है. पार्टी फिर से अपनी पहले वाली छवि वापस पाने की कोशिश में लगी हुई है. इसके लिए कांग्रेस सासंद राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा भी निकाली थी. इसका असर भी देखने को मिला. बीते समय में उनकी लोकप्रियता में भी इजाफा हुआ है. राहुल गांधी ने अपनी यात्रा के दौरान कई हिस्सों को सोशल मीडिया पर शेयर कर के लोगों के बीच अपनी छवि में सुधार किया है. वहीं आकंड़ों में बताया गया है कि राहुल की लोकप्रियता का ग्राफ ऊपर चढ़ा है.

ऐसे में अब चुनाव का समय है. लोकसभा और विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी फिर से अपनी भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत करने वाले हैं.

कांग्रेस वापसी के लिए कर रही जो-तोड़ कोशिश

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण इतना आसान नहीं होने वाला है क्योंकि कांग्रेस इसकी शुरुआत 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के ठीक बाद करेगी. जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस सर्दियों में दिसंबर से फरवरी के महीने में भारत जोड़ो यात्रा 2.0 की शुरुआत करेगी. इसके लिए तैयारियां करना शुरू कर दिया गया है. भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से कांग्रेस फिर से अपनी पुरानी छवि वापस लाने की कोशिश में लगी है. पिछली बार राहुल गांधी को इस यात्री में लोगों का भारी समर्थन मिला था. इसलिए कांग्रेस इसको फिर करने जा रही है. यहां तक कि भारत जोड़ो यात्रा का लाभ कांग्रेस को कर्नाटक चुनाव में भी मिला था.

यह भी पढ़ें- Assembly Election 2023 Voting Live: “BJP ने अपनी मान ली हार”, मतदान के बीच के बोले CM भूपेश बघेल

फिलहाल राहुल गांधी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर व्यस्त चल रहे हैं. वह मध्य प्रदेश मे 13 नवंबर को भोपाल में पदयात्रा करेंगे. इसस पहले उनके 8 नवंबर को छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में रैली करेंगे. फिर 9 नवंबर को मध्य प्रदेश के जबलपुर, 10 नवंबर को सतना और 13 नवंबर को भोपाल में पदयात्रा करेंगे.

पहले से अलग होगी यात्रा

बताया जा रहा है कि भारत जोड़ो यात्रा 2.0 पिछली यात्रा से अलग होगी. पिछली बार राहुल गांधी ने पैदल यात्रा की थी जबकि इस बार चुनाव के चलते कम समय होने पर कहीं पैदल तो कहीं गाड़ियों के जरिए इस यात्रा को पूरा करेंगे.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

धुले बना कुत्तों का कब्रगाह: तड़पा-तड़पा कर 16 बेजुबानों को मारा, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से सब सन्न

Dhule Dog Poisoning Case: महाराष्ट्र के धुले जिले के वाडीभोकर रोड स्थित सुशांत कॉलोनी इलाके…

1 minute ago

एक वोटर के 4-4 कार्ड! यूपी में SIR के बावजूद कैसे मिले डुप्लीकेट नाम?

यूपी में SIR के तहत 2 करोड़ नाम कटने और फाइनल लिस्ट आने के बाद…

14 minutes ago

राइफल छोड़ टुल्ल हुआ ASI, कान्सटेबल ने पार की हद; वायरल हुआ अंबिकापुर का वीडियो

Ambikapur News: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया…

29 minutes ago

UPPSC में ऐतिहासिक पल, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस विक्रम नाथ बोले- ‘भर्ती में पहचान नहीं, सिर्फ योग्यता मायने रखती है’

प्रयागराज में यूपीपीएससी के इतिहास में पहली बार सुप्रीम कोर्ट के सेवारत न्यायमूर्ति विक्रम नाथ…

35 minutes ago

दीवारें ढहीं…भीलवाड़ा में दहला देने वाला धमाका, पिकअप गाड़ी के उड़े चिथड़े

राजस्थान के भीलवाड़ा में आगूचा गांव के पास एक पिकअप गाड़ी में हुए जोरदार धमाके…

36 minutes ago

1.4 का वह जादुई आंकड़ा, जिसने हिला दी थी खगोल विज्ञान की दुनिया; पढ़िए भारतीय वैज्ञानिक चंद्रशेखर की प्रेरणादायक दास्तान

19 अक्टूबर 1910 को लाहौर (तब ब्रिटिश भारत, अब पाकिस्तान) में जन्मे सुब्रह्मण्यम चंद्रशेखर आधुनिक…

53 minutes ago