नवीन उल हक (सोर्स- एक्स)
Naveen Ul Haq Banned: इंटरनेशनल टी20 लीग ने अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज नवीन उल हक (Naveen Ul Haq) पर 20 महीनों का बैन लगाने का ऐलान किया है. वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद नवीन उल हक ने एकदिवसीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था, ताकि वह टी20 फॉर्मेट में अपना ध्यान लगा सके. लेकिन इंटरनेशनल टी20 लीग ने नवीन उल हक पर नियमों के उल्लंघन के कारण उन पर बैन लगाया है. वह इस लीग में शारजाह वॉरियर्स के लिए खेलते हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नवील उल हक को शारजाह वॉरियर्स ने पहले सीजन के लिए साइन किया था. इसके बाद शारजाह वॉरियर्स ने नवीन उल हक को एक और साल के विस्तार की बात कही थी लेकिन उन्होंने दूसरे सीजन के लिए रिटेंशन नोटिस पर साइन करने से इनकार कर दिया.
बता दें कि हाल ही में खत्म हुए इंटरनेशनल टी20 लीग के सीजन में शारजाह वॉरियर्स की ओर से अफगानिस्तान टीम के तेज गेंदबाद नवीन उल हक ने 9 मैच खेले थे, जिसमें उनके नाम 11 विकेट दर्ज है. शारजाह वॉरियर्स ने इस साल की शुरुआत में नवील उल हक को खिलाड़ी करार की शर्तों के अनुसार रिटेंशन नोटिस भेजा था. इंटरनेशनल टी20 लीग की तीन सदस्यीय समिति ने नवीन उल हक और शारजाह वॉरियर्स को अलग-अलग पूरे मामले में सुना और उसके बाद अपना फैसला सुनाया.
ये भी पढ़ें- Indian Street Premier League में फ्रेंचाइजी बने अमिताभ बच्चन, खरीद ली मुंबई की टीम
लीग की अनुशासन समिति ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद नवीन उल हक को दोषी पाते हुए उनपर इस लीग में 20 महीने के लिए बैन लगाने का ऐलान कर दिया है. बता दें कि नवीन उल हक इंडियन प्रीमियर लीग में लखनऊ सुपर जाएंट्स टीम का हिस्सा हैं. आईपीएल में पिछले सीजन में नवीन उल हक ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था. हालांकि, नवीन और कोहली के बीच विवाद भी देखने को मिला था, जो काफी सुर्खियों में रहा था. हाल ही में खत्म हुए वनडे वर्ल्ड कप में नवीन उल हक ने अफगानिस्तान के लिए 8 मैच में आठ विकेट चटकाए थे.
Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग (IMD) ने बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और…
Akash Anand: बसपा से निकाल दिये गए आकाश आनंद की एक बार फिर घर वापसी…
Donald Trump: राष्ट्रपति चुनाव पर टिप्पणी करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पोस्ट में…
गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके में लाजपत नगर के पास रावण का पुतला बनाने के लिए…
Gwalior News: ग्वालियर के पड़ाव थाने के ठीक सामने नाश्ता दुकान संचालक अशोक पाल पर…
UP Election 2027: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सपा पर निशाना साधते हुए गठबंधन का…