खेल

IPL 2024: इम्पैक्ट प्लेयर रूल आने से खतरे में हरफनमौलाओं की भूमिका: अक्षर पटेल

New Delhi:  दिल्ली कैपिटल्स के ऑलराउंडर अक्षर पटेल का मानना है कि ‘इंपैक्ट खिलाड़ी’ के नियम से हरफनमौलाओं की भूमिका खतरे में है. गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल के मैच में बुधवार (24 अप्रैल) को बल्लेबाजी क्रम में तीसरे नंबर पर भेजे गए बायें हाथ के बेहतरीन स्पिनर अक्षर पटेल ने 43 गेंद में 66 रन बनाये और कप्तान ऋषभ पंत के साथ दिल्ली कैपिटल्स को संकट से निकालकर चार विकेट पर 224 रन तक पहुंचाया.

अक्षर पटेल ने की तूफानी बल्लेबाजी

एक समय में दिल्ली कैपिटल्स के तीन विकेट 44 रन पर गिर गए थे. बाद में उन्होंने एक विकेट भी लिया. दिल्ली ने यह मैच चार रन से जीता. मैच के बाद अक्षर ने कहा ,‘‘ एक हरफनमौला होने के नाते मेरा मानना है कि इंपैक्ट खिलाड़ी के नियम से हरफनमौलाओं की भूमिका खतरे में है. हर टीम इंपैक्ट खिलाड़ी के तौर पर विशुद्ध बल्लेबाज या गेंदबाज चाहती है. हरफनमौलाओं का इस्तेमाल नहीं हो रहा है.’’

इम्पैक्ट प्लेयर नियम पर पटेल ने कही ये बात

अक्षर पटेल ने ‘जियो सिनेमा’ से बातचीत करते हुए कहा कि,‘‘ इंपैक्ट खिलाड़ी के नियम से हर टीम यह सोचकर उतरती है कि उसके पास छह बल्लेबाज या गेंदबाज हैं. इससे कई बार कन्फ्यूजन भी हो जाता है.’’ बता दें कि टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा समेत कई खिलाड़ी इस नियम की आलोचना कर चुके हैं. हालांकि, दिल्ली कैपिटल्स के मेंटोर सौरव गांगुली इस बात से इत्तेफाक नहीं रखते हैं. उनका मानना है कि ऑलराउंडर अपनी प्रतिभा के दम पर प्लेइंग इलेवन में जगह बना लेता है.

ये भी पढ़ें- IPL 2024, DC Vs GT Highlights: दिल्ली कैपिटल्स जीत की पटरी पर लौटी, गुजरात टाइटंस को हराकर पॉइंट्स टेबल में लगाई छलांग

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

7 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

8 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

8 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

8 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

8 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

9 hours ago