देश

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में बिहार की इन 5 सीटों पर होगा मतदान, 50 उम्मीदवारों के भाग्य का होगा फैसला

26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान होना है. बिहार में भी लोकसभा के पांच सीटों पर उम्मीदवारों के किस्मत का फैसला होना है. इनमें भागलपुर, बांका, पूर्णिया, किशनगंज और कटिहार में मतदान होगा. निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिए निर्वाचन आयोग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं. सुबह सात बजे से शुरू होने वाले मतदान के दौरान 93,96,298 मतदाता 50 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे.

बनाए गए 9322 मतदान केंद्र

निर्वाचन आयोग इन सीट पर सुचारू रूप से मतदान संपन्न कराने के लिए 9322 मतदान केंद्र बनाये हैं. वहीं कुल 11270 बैलेट यूनिट, 11238 कंट्रोल यूनिट और 12447 वीवीपैट की व्यवस्था की गयी है. आयोग के मुताबिक निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए बिहार पुलिस ने व्यापक तैयारी की है. अर्द्धसैनिक बल के जवानों के साथ-साथ बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस तथा बिहार पुलिस के कर्मियों की तैनाती की गई है. इसके अलावा भारी संख्या में होमगार्ड को भी तैनात किया गया है. आयोग ने बताया कि अर्धसैनिक बलों की 150 से अधिक कंपनियां निष्पक्ष और सुचारू रूप से चुनाव सुनिश्चित करने में स्थानीय पुलिस की सहायता करेंगी. आंकड़ों के मुताबिक इन पांच सीट पर मतदान करने के लिए कुल 93,96,298 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें से 48,81,437 पुरुष, 45,14,555 महिला और 306 तृतीय लिंग के मतदाता हैं.

जानें आयु वर्ग के अनुसार मतदाताओं की संख्या

चुनाव आयोग ने बताया कि कुल मतदाताओं में से 20 से 29 वर्ष की आयु वर्ग के 20,86,853 मतदाता हैं, जबकि 18 से 19 वर्ष की आयु वर्ग के 1,37,773 मतदाता हैं. दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 89,743 और 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 79,085 है, जिनके लिए विशेष व्यवस्था की गयी है. इन पांच सीट में से भागलपुर में सबसे अधिक 19,83,031 मतदाता हैं जबकि किशनगंज में सबसे कम 18,29,994 मतदाता हैं. आयोग ने बताया कि राज्य भीषण गर्मी और अधिकांश हिस्सों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने के मद्देनजर मतदान केंद्रों पर तंबू और पीने के पानी जैसी व्यवस्था की गई है.

दिलचस्प होगा मुकाबला

इन पांच सीट पर कुल 50 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं जिनमें 47 पुरुष और तीन महिला प्रत्याशी शामिल हैं. इन उम्मीदवारों में जनता दल (यूनाइटेड) के पांच, बहुजन समाज पार्टी के चार, कांग्रेस के तीन और राष्ट्रीय जनता दल के तीन प्रत्याशी शामिल हैं. भागलपुर लोकसभा से जदयू ने अपने मौजूदा सांसद अजय मंडल को मैदान में उतारा है, वहीं कांग्रेस ने अजीत शर्मा को मौका दिया है.

इसे भी पढ़ें: ‘2.75 करोड़ मतदाता…194 उम्मीदवार’, केरल की 20 लोकसभा सीटों पर कल होगा मतदान, इन दिग्गज हस्तियों की किस्मत का होगा फैसला

बांका लोकसभा सीट से जदयू ने अपने मौजूदा सांसद गिरधारी यादव को प्रत्याशी बनाया है जबकि उनका मुकाबला मुख्य रूप से राजद के जय प्रकाश यादव है. कटिहार लोकसभा से सीट से जदयू के मौजूदा सांसद दुलाल चंद गोस्वामी का मुकाबला कांग्रेस के तारिक अनवर से होगा. पूर्णिया लोकसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला है.यहां जदयू के मौजूदा सांसद संतोष कुशवाहा और राजद की बीमा भारती को निर्दलीय उम्मीदवार पप्पू यादव कड़ी टक्कर दे रहे हैं. किशनगंज लोकसभा सीट भी त्रिकोणीय मुकाबला है. यहां कांग्रेस के मौजूदा सांसद मोहम्मद जावेद का मुकाबला जदयू के मुजाहिद आलम और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन(एआईएमआईएम) उम्मीदवार अख्तरुल ईमान से साथ है.

Rohit Rai

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

6 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

7 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

7 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

8 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

8 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

8 hours ago