खेल

Asia Cup 2023: एशिया कप में पाकिस्तान का जीत के साथ आगाज, पहले मुकाबले में नेपाल को 238 रनों से रौंदा

Asia Cup 2023: एशिया कप का पहला मुकाबला पाकिस्तान और नेपाल के बीच मुल्तान में खेला गया. इस मुकाबले को पाकिस्तान ने 238 रनों से जीतकर एक रिकॉर्ड कायम किया है. पाकिस्तान ने रनों के लिहाज से अपने घर में एकदिवसीय मुकाबलों में सबसे बड़ी जीत दर्ज की है. इसके पहले पाक ने इंग्लैंड को कराची में 165 रनों से मात दी थी.

पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 342 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. कप्तान बाबर आजम ने 151 रनों की शानदार पारी खेली जबकि इफ्तिखार अहमद ने भी शतक जड़ा. पाकिस्तान की तरफ से मोहम्मद रिजवान ने 44 रन बनाए. नेपाल की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज सोमपाल कामी रहे जिन्होंने 2 विकेट झटके. वहीं जवाब में रनों का पीछा करने उतरी नेपाल की टीम 104 रन बनाकर ऑल आउट हो गई.

23.4 ओवरों में सिमटी नेपाल की टीम

पाकिस्तान के गेंदबाजी अटैक के सामने नेपाल के बल्लेबाज टिक नहीं सके. 23.4 ओवरों में नेपाल की टीम ने पाक के सामने सरेंडर कर दिया. पाक की तरफ से शादाब खान ने सबसे अधिक चार विकेट झटके. शाहीन अफरीदी और हैरिस राउफ ने 2-2 विकेट झटके. नसीम शाह और मोहम्मद नवाज ने भी 1-1 विकेट झटके. पाकिस्तान ने नेपाल की टीम को पहले मुकाबले में सस्ते में समेटकर बड़ी जीत हासिल की.

ये भी पढ़ें: Asia Cup में रहा है टीम इंडिया का दबदबा, पाकिस्तान के हाथ आई केवल दो बार ट्रॉफी, आंकड़ों में देखें कौन है असली ‘सिकंदर’

पाकिस्तान के गेंदबाजों के सामने नेपाल के केवल तीन बल्लेबाज दहाई के अंकों में पहुंच सके. सोमपाल कामी ने 28 रनों की पारी खेली जबकि आरिफ शेख ने 26 रन बनाए और गुलशन झा ने 13 रन बनाए.  एशिया कप के अगले मुकाबले की बात करें तो गुरुवार को बांग्लादेश की टीम वर्तमान चैंपियन श्रीलंका से भिड़ेगी. जबकि पाकिस्तान का अगला मुकाबला 2 सितंबर को भारत से होगा. वहीं नेपाल का अगला मुकाबला भारत के साथ 4 सितंबर को होगा.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

प्रेस की आजादी का आर्थिक मॉडल, रामनाथ गोयनका ने बिना विज्ञापन झुकाए कैसे बचाई मीडिया की साख?

रामनाथ गोयनका भारतीय पत्रकारिता के उन चुनिंदा नामों में हैं, जिन्होंने प्रेस की आजादी को…

2 minutes ago

बिहार MLC चुनाव: नीरज कुमार के नामांकन पर एनडीए का भरोसा, उपेंद्र कुशवाहा ने कहा- जीत हमारी होगी

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार नीरज कुमार ने अपना नामांकन…

15 minutes ago

मणिपुर यौन हिंसा मामला में सुप्रीम कोर्ट ने दिए ट्रायल में तेजी लाने के निर्देश

मणिपुर यौन हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट और CBI को पीड़ित गवाहों…

42 minutes ago

जब ‘शेषन’ से कांपते थे नेता… लिंगदोह की तकरार और अब ज्ञानेश कुमार के दौर की चुनौतियां, जानिए कैसे बदला चुनाव आयोग?

भारत के लोकतंत्र में मुख्य चुनाव आयुक्त का पद हमेशा से विशेष महत्व रखता रहा…

48 minutes ago

पीएम मोदी पर टिप्पणी मामले में पवन खेड़ा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने टाली सुनवाई

PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की एफआईआर रद्द करने…

1 hour ago

पत्नी से नाराज पति ने मायके के बाहर 3 स्कूटियों में लगाई आग, CCTV वीडियो हुआ वायरल

Prayagraj Scooter Fire: प्रयागराज में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने कथित तौर…

1 hour ago