तीरंदाजी में भारत ने जीता गोल्ड
भारत ने एशियन गेम्स 2023 में शानदार प्रदर्शन करते हुए बुधवार (4 अक्टूबर) को तीरंदाजी में गोल्ड मेडल पर निशाना लगाया है. ओजस देवताले और ज्योति वेन्नम ने कंपाउंड मिश्रित टीम स्पर्धा में गोल्ड मेडल अपने नाम किया. भारतीय जोड़ी ने दक्षिण कोरिया की टीम को हराकर देश को 71वां मेडल दिलाया.
इससे पहले 2023 एशियन गेम्स के 11वें दिन का पहला मेडल मंजू रानी और राम बाबू ने दिलाया. इस भारतीय जोड़ी ने 35 किलोमीटर पैदल रेस इवेंट में देश को ब्रॉन्ज मेडल जिताया. भारत ने एशियन गेम्स 2023 में अब तक कुल 71 मेडल जीते हैं. इसमें 16 गोल्ड के अलावा 26 सिल्वर मेडल और 29 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं.
-भारत एक्सप्रेस
गेल (इंडिया) लिमिटेड ने स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए 'वाह क्या एनर्जी है'…
हेमचन्द्र विक्रमादित्य, जिन्हें इतिहास में हेमू के नाम से भी जाना जाता है, 16वीं सदी…
UP News: मेरठ के चर्चित सांप कांड में अदालत ने अमित की पत्नी रविता और…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और जन्मदिन के अवसर पर शिवसेना…
Delhi News: दिल्ली के सीमापुरी इलाके में चार मंजिला इमारत गिरने से हड़कंप मच गया.…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर उनकी राजनीतिक यात्रा…