Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Asian Games 2023: तीरंदाजी में ओजस और ज्योति की जोड़ी ने किया कमाल, भारत को दिलाया गोल्ड

भारत ने एशियन गेम्स 2023 में शानदार प्रदर्शन करते हुए बुधवार (4 अक्टूबर) को तीरंदाजी में गोल्ड मेडल पर निशाना लगाया है.

तीरंदाजी में भारत ने जीता गोल्ड

भारत ने एशियन गेम्स 2023 में शानदार प्रदर्शन करते हुए बुधवार (4 अक्टूबर) को तीरंदाजी में गोल्ड मेडल पर निशाना लगाया है. ओजस देवताले और ज्योति वेन्नम ने कंपाउंड मिश्रित टीम स्पर्धा में गोल्ड मेडल अपने नाम किया. भारतीय जोड़ी ने दक्षिण कोरिया की टीम को हराकर देश को 71वां मेडल दिलाया.

इससे पहले 2023 एशियन गेम्स के 11वें दिन का पहला मेडल मंजू रानी और राम बाबू ने दिलाया. इस भारतीय जोड़ी ने 35 किलोमीटर पैदल रेस इवेंट में देश को ब्रॉन्ज मेडल जिताया. भारत ने एशियन गेम्स 2023 में अब तक कुल 71 मेडल जीते हैं. इसमें 16 गोल्ड के अलावा 26 सिल्वर मेडल और 29 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital