मनोरंजन

Fukrey 3 Box Office Collection: वीकडे में ‘फुकरे 3’ की कमाई का ग्राफ गिरा, छठे दिन इतना रहा कलेक्शन

पिछले कई दिनों से बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्में रिलीज हुई है जो सुपरहिट साबित हो रही है. वहीं बीते हफ्ते फुकरे 3 बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई है. फुकरे फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म लोगों को एंटरटेन कर रही है. पहले दिन से ही इस फिल्म ने शानदार कमाई की है. लेकिन इस वीकडे पर फिल्म की कमाई का हाल बुरा होता दिखाई दे रहा है. इसके साथ ही फुकरे 3 का छठें दिन का कलेक्शन सामने आया है. जो कि बाकी दिनों के मुकाबले काफी कम था. तो आइए जानते है बाकी दिनों के मुकाबले कितना कम था छठे दिन का कलेक्शन

शाहरुख खान की जवान को छोड़ा पीछे

बता दें कि रिलीज होते ही इस फिल्म ने शाहरुख खान की इस साल की ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म को पिछे छोड़ दिया था. हर दिन इस फिल्म की कमाई का ग्राफ बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है. वहीं  छठें दिन भी इस फिल्म ने जवान के मुकाबले अधिक कमाई कर ली है. पुलकित सम्राट, ऋचा चड्ढा, वरुण शर्मा और पंकज त्रिपाठी की जोड़ी ने एक बार फिर से लोगो को गुदगुदाने में सफल साबित हो गई है.

ये भी पढ़ें- ‘स्वदेश’ फेम एक्ट्रेस गायत्री जोशी की लेम्बोर्गिनी की Ferrari से टक्कर, एक्सीडेंट में स्विस दंपति की मौत

फिल्म 60 करोड़ के क्लब में शामिल

फुकरे 3 ने बॉक्स ऑफिस पर छठे दिन भी ठीकठाक कमाई कर ली है. रिपोर्ट में सामने आए आंकड़ों की मानें तो इस फिल्म ने छठे दिन 4.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. जिसके बाद इसकी टोटल कमाई 59.92 करोड़ हो चुकी है. फिल्म 60 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है. वहीं आशा है कि ये फिल्म फुकरे 3 वीकेंड तक 80 करोड़ का कलेक्शन कर लेगी.

‘फुकरे 3’ की स्टारकास्ट

‘फुकरे’ की पहली दो फिल्मों ने लोगो को इतना हंसाया था कि दर्शक तालियां और सीटियां बजाने को मजबूर हो गए थे. इस बार भी इस फिल्म में हमें कुछ ऐसा ही देखने को मिलने वाला है. इस फिल्म सबसे ज्यादा कॉमेडी चाचू यानी वरुण शर्मा ने की हैं. उनके वन-लाइनर्स, ब्रोमांस (उनके दोस्तों के गैंग के साथ) और वनसाइडेड रोमांस (भोलीपंजाबन के साथ) फुकरे3 में जान डाल रहा है. वहीं हम बात करें पुलकित सम्राट की तो वहग भी इस फिल्म में शानदार फॉर्म में नजर आने वाले है.

Dimple Yadav

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

3 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

3 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

3 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

3 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

4 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

4 hours ago