खेल

सुनील शेट्टी बने नाना, बेटी अथिया शेट्टी और दामाद केएल राहुल के घर आई नन्ही परी, कपल ने इंस्टाग्राम पर दी खुशखबरी

बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल के घर खुशियों ने दस्तक दी है. यह जोड़ी एक प्यारी सी बेटी के माता-पिता बन गई है. दोनों ने यह खुशखबरी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ शेयर की.

अथिया और राहुल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “हम एक प्यारी बेटी के माता-पिता बने. 24.03.2025. अथिया और राहुल.” यह खबर सामने आते ही फैंस और सेलिब्रिटीज उन्हें बधाइयां देने लगे.

नवंबर में किया था प्रेग्नेंसी का ऐलान

अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने नवंबर 2024 में अपनी प्रेग्नेंसी की खबर साझा की थी. दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर किया था, जिसमें लिखा था, “हमारी खूबसूरत दुनिया जल्द ही आने वाली है. 2025.” इस पोस्ट के साथ छोटे-छोटे पैरों और नजर से बचाने वाले बुरी नजर वाले चार्म की तस्वीर भी साझा की गई थी.

अथिया शेट्टी बॉलीवुड अभिनेत्री हैं और मशहूर अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी हैं. उन्होंने 2023 में केएल राहुल से शादी की थी. अब बेटी के आगमन से उनका परिवार पूरा हो गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

रूल ऑफ माफिया खत्म, कानून का राज कायम; युवा वकीलों को सीएम योगी की बड़ी सीख

UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…

5 minutes ago

हवस में अंधी पत्नी! क्यों बनी पति की कातिल? फरीदाबाद पुलिस ने खोले खौफनाक राज

Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…

13 minutes ago

गूगल मैप ने ऐसा घुमाया कि जंगल में जा फंसे 9 टेक्नीशियन, हाथियों के डर से सहमे

कर्नाटक के चामराजनगर में गूगल मैप के भरोसे रास्ता तलाश रहे 9 टेक प्रोफेशनल्स घने…

39 minutes ago

सैल्यूट नन्ही शिवानी! बच्ची की जलती चिता को ‘गार्ड ऑफ ऑनर, 3 लोगों को दिया जीवनदान

नर्मदापुरम की 2 साल की शिवानी शर्मा सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुई, तो मजदूर…

50 minutes ago

क्रिकेट के बहाने सियासी सिक्सर, अपने ही बयान पर घिरे मदन राठौड़, बोले- मेरी बात को गलत तरीके से पेश किया गया

भारत-पाकिस्तान और अमेरिका-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ने के बाद…

1 hour ago