खेल

ऑस्ट्रेलिया ने शुरू की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की तैयारी, स्टीव स्मिथ मिडिल ऑर्डर में खेलने के लिए तैयार

डेविड वॉर्नर के संन्यास के बाद स्टीव स्मिथ ने टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के लिए सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाई है. हालांकि, वो इसमें सफल नहीं हो पाए हैं और अब स्मिथ ने संकेत दिया है कि अगर टीम चयनकर्ता उन्हें ओपनिंग से हटाने का फैसला करते हैं, तो वो आगामी सीरीज के लिए मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करने को तैयार हैं.

स्मिथ ने अब तक चार टेस्ट मैचों की छह पारियों में ऑस्ट्रेलिया के लिए पारी की शुरुआत करते हुए महज 28.50 की औसत से 171 रन बनाए हैं. हालांकि इसमें उनकी नाबाद 91 रनों की पारी भी शामिल है, जो उन्होंने गाबा में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में खेली थी. खुद स्मिथ भी मानते हैं कि वह इस स्थान के साथ अब तक न्याय नहीं कर पाए हैं.

स्मिथ ने फॉक्स क्रिकेट से कहा, “मैं कहीं भी बल्लेबाजी करने में सहज हूं. मुझे बस महत्वपूर्ण सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करना और टीम की मदद करना है. उम्मीद है कि आगामी सीरीज में भी ऐसा ही होगा.” उन्होंने आगे कहा “नई गेंद के साथ मुझे चुनौतियों का सामना करना पड़ा है. मैं निश्चित तौर पर अधिक रन स्कोर कर सकता था. यह खेल का हिस्सा है लेकिन गाबा में मैंने दूसरी पारी में अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन दुर्भाग्यवश हम जीत हासिल नहीं कर पाए.”

स्मिथ ने माना कि पारी के बीच दस मिनट का टर्नअराउंड ही ओपनिंग बैटिंग का एकमात्र हिस्सा था, जिसके साथ तालमेल बिठाने में उन्हें थोड़ा समय लगा. स्मिथ ने बताया, “जब आपके पास सिर्फ़ दस मिनट होते हैं, तो यह थोड़ा जल्दी टर्नअराउंड होता है, आपको मैदान से बाहर भागना होता है और आपको जल्दी से वापस आना होता है.” ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने सुझाव दिया है कि नवंबर में भारत के खिलाफ शुरू होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज से पहले टीम के शीर्ष छह में कोई बदलाव नहीं किया जा सकता है.

स्मिथ भारत के खिलाफ आगामी घरेलू टेस्ट श्रृंखला से पहले इंग्लैंड के आगामी वनडे दौरे के लिए चयनित ऑस्ट्रेलियाई दल का भी हिस्सा हैं. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप तालिका में भारत इस समय पहले स्थान पर काबिज है जबकि ऑस्ट्रेलिया भारत के ठीक बाद दूसरे स्थान पर मौजूद है. ऑस्ट्रेलिया के एक अन्य सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने स्मिथ के मध्यक्रम में बेहतरीन रिकॉर्ड का हवाला देते हुए उन्हें नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने के लिए प्राथमिकता दी है.

स्मिथ ने नंबर 4 पर 111 टेस्ट पारियों में 61.50 की औसत से रन बनाए हैं, जिसमें 19 शतक शामिल हैं. ख्वाजा का मानना ​​है कि नंबर 4 पर स्मिथ की मौजूदगी फायदेमंद होगी. उन्होंने कहा, ”जब आप उन्हें ओपनिंग के लिए भेजते हैं, तो मुझे लगता है कि आप उन्हें जल्दी आउट होने का मौका दे रहे हैं.”

हालांकि मेजर क्रिकेट लीग के हालिया संस्करण में स्मिथ ने काफ़ी प्रभावित किया था. वह इस संस्करण के विजेता वॉशिंगटन फ़्रीडम के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज थे. स्मिथ ने 56 की औसत और 148.67 के स्ट्राइक रेट से 336 रन बनाए थे. स्मिथ अपने इस प्रदर्शन से संतुष्ट दिखे और उन्हें यह उम्मीद है कि उन्हें जल्द ही आईपीएल में खेलने का मौका मिलेगा. स्मिथ ने कहा, “मुझे दोबारा आईपीएल का हिस्सा बनना अच्छा लगेगा. मैं अपनी दावेदारी पेश जरूर करूंगा इसलिए मुझे लगातार स्कोर करता रहना होगा। फिर देखते हैं, आगे क्या होता है.”

ये भी पढ़ें- पोंटिंग की भविष्यवाणी: सचिन तेंदुलकर का सर्वकालिक टेस्ट रिकॉर्ड तोड़ देंगे जो रूट

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

ओबीसी क्रीमीलेयर को लेकर 11 मार्च को दिए गए फैसले को सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा

सुप्रीम कोर्ट ने ओबीसी क्रीमीलेयर मामले में केंद्र सरकार को बड़ा झटका देते हुए पुनर्विचार…

8 minutes ago

दिवाली से ठीक पहले दिल्ली में आग का तांडव! गफ्फार मार्केट से गांधी नगर तक मची तबाही, 45 दुकानें स्वाहा

Delhi news: दिवाली से ठीक पहले दिल्ली के गफ्फार मार्केट और गांधी नगर में भीषण…

29 minutes ago

नवरात्र में पैक्स अध्यक्ष का किया था मर्डर, धनतेरस पर तीनों बदमाशों का हो गया एनकाउंटर; पटना में कोहराम

Patna Maner Encounter: पटना के मनेर में पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार उर्फ भोलू हत्याकांड के…

33 minutes ago

‘छोटे सरकार’ का भौकाल: पटना से प्रयागराज तक सड़क पर दहाड़े अनंत सिंह, देखें स्वागत का धांसू VIDEO

Anant Singh Road Show: मोकामा विधायक अनंत सिंह पटना से प्रयागराज जा रहे हैं. आरा…

48 minutes ago

रूस पर मेहरबान हैं ट्रंप! रूसी तेल बैन करने वाले अपने ही देश के कानून पर क्यों उठाए सवाल?

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी पेट्रोलियम के आयात पर प्रतिबंध लगाने वाले…

54 minutes ago