खेल

वीवीएस लक्ष्मण बने रहेंगे NCA के प्रमुख, स्वीकार किया प्रस्ताव

पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण का नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) प्रमुख के रूप में कार्यकाल कम से कम एक साल तक बढ़ाया जाएगा. उनका तीन साल का करार अगले महीने सितंबर में समाप्त हो रहा है. इससे पहले कहा जा रहा था कि लक्ष्मण अगले साल के आईपीएल सीजन के लिए किसी फ्रेंचाइजी के मुख्य कोच बन सकते हैं. लेकिन लक्ष्मण ने इन सभी संभावनाओं को नकार कर एनसीए प्रमुख के रूप में कार्यकाल बढ़ाने के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है.

उनके साथ उनके सहयोगियों सितांशु कोटक, साईराज बहुतुले और ऋषिकेश कानितकर का भी कार्यकाल बढ़ाया जाएगा.

फिलहाल एनसीए चिन्नास्वामी स्टेडियम में चलता है, लेकिन जल्द ही एक बड़े एनसीए कैंपस का उद्घाटन बेंगलुरू के बाहरी हिस्से में होने जा रहा है. इसकी नींव 2022 में रखी गई थी. इस कैंपस में 100 पिचें, 45 इनडोर पिचें, तीन अंतर्राष्ट्रीय आकार के मैदान, एक आधुनिक रिहैब सेंटर और एक ओलंपिक साइज पूल होगा. इस नए एनसीए कैंपस के अगले साल से शुरू होने की संभावना है.

लक्ष्मण ने एनसीए प्रमुख के रूप में राहुल द्रविड़ की जगह ली थी और दोनों की टीम ने खिलाड़ियों की चोट प्रबंधन, रिहैब प्रक्रिया, एज ग्रुप क्रिकेट और महिला क्रिकेट के उभार में महत्वपूर्ण ध्यान दिया है. इसके अलावा इनके कार्यकाल के दौरान कोचिंग कार्यक्रमों पर भी विशेष जोर दिया गया है.

इस बढ़े हुए कार्यकाल में लक्ष्मण की चुनौती इंडिया ए के दौरों को पुनर्जीवित करना है, जो कि पिछले दो सालों में शुरू और बंद होता आ रहा है. द्रविड़ के दो साल के कार्यकाल में कोविड की चुनौती के बावजूद नियमित इंडिया ए दौरे होते रहते थे.

ये भी पढ़ें- पोंटिंग की भविष्यवाणी: सचिन तेंदुलकर का सर्वकालिक टेस्ट रिकॉर्ड तोड़ देंगे जो रूट

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

8 minutes ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

11 minutes ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

2 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

2 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

2 hours ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

2 hours ago