ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया (सोर्स- क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया)
INDW vs AUSW 3rd T20: ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम ने तीसरे और आखिरी टी20 मैच में भारतीय महिला टीम को 7 विकेट से हराकर सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया. मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया. भारतीय महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए. इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया टीम ने 18.4 ओवर में तीन विकेट खोकर मैच को अपने नाम कर लिया. एनाबेल सदरलैंड को प्लेयर ऑफ द मैच और कप्तान एलिसा हीली को प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवार्ड दिया गया.
टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय महिला टीम की पांचवें ओवर में 39 रन के स्कोर पर सैफाली वर्मा (26) के रूप में पहला झटका लगा. इसके बाद आठवें ओवर में 60 रन के स्कोर पर के रूप में भारतीय टीम को जेमिमा रोड्रिग्स (2) केरूप में दूसरा झटका लगा है. स्मृति मंधाना (29), कप्तान हरमनप्रीत कौर (3), विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष (34), दीप्ती शर्मा (14) रन बनाए. इसके अलावा अमनजोत कौर (17) और पूजा वस्त्राकर 7 रन बनाकर नाबाद लौटे. इस तरह से पूरी टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 147 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 148 रनों का टारगेट रखा.
भारतीय टीम की ओर से दिए गए टारगेट का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने शानदार शुरुआत की. कप्तान एलिसा हिली और बेथ मूनी ने पहले विकेट के लिए 85 रनों की बेहतरीन साझेदारी की. 10वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया टीम को कप्तान एलिसा हिली के रूप में पहला झटका लगा. वह 55 रनों की अर्धशतकीय पारी खेलकर आउट हुए. वहीं ताहलिया मैकग्राथ 20 रन बनाए. ओपनर बल्लेबाज बेथ मूनी और फोबे लिचफील्ड ने 17 रन बनाकर टीम को जीत दिलाकर नाबाद लौटे. एलिसे पेरी बिना खाता खोले ही आउट होकर पवेलियन लौट गए. इस तरह से ऑस्ट्रेलिया टीम ने 7 विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज को अपने नाम कर लिया.
ये भी पढ़ें- INDW vs AUSW: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हराया, सीरीज 1-1 से बराबर
शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, अमनजोत कौर, श्रेयंका पाटिल, तितास साधु, रेणुका ठाकुर सिंह.
एलिसा हीली (कप्तान और विकेटकीपर), बेथ मूनी, ताहलिया मैकग्राथ, एलिसे पेरी, एशले गार्डनर, फोबे लिचफील्ड, ग्रेस हैरिस, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वेयरहैम, किम गर्थ, मेगन शुट्ट.
Jio Happy New Year Plan 399 unlimited 4G 5G data: रिलायंस जियो ने 'हैप्पी न्यू…
गृह मंत्री अमित शाह की दूरदर्शिता और मोदी सरकार की प्रतिबद्धता का ही परिणाम है…
वर्ष 2026 भारत की अर्थव्यवस्था के लिए बड़े सुधारों, रिकॉर्ड निर्यात, बुनियादी ढांचे में निवेश…
मोदी सरकार की यह योजना मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत अभियान को नई ऊंचाई…
प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत वाराणसी की श्रीसाई सिटी कॉलोनी में कई परिवारों का…
Allahabad High Court old age pension case UP government last chance: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने…