देश

Lakshadweep Tourism: लक्षद्वीप जाने के लिए परमिट कैसे मिलता है? अरब सागर में हरे-भरे टापूओं की करना चाहते हैं सैर तो ऐसे करें तैयारी

Entry permit for Lakshadweep: इंडियन आइलैंड्स का टूरिज्म फलने-फूलने लगा है. पीएम मोदी के लक्षद्वीप दौरे के बाद से तो इसमें एकदम से तेजी आई है. अब बहुत-से लोग लक्षद्वीप घूमना चाहते हैं. लक्षद्वीप जाने के लिए आपको विमान सुविधा लेनी होगी, क्योंकि ये द्वीप-समूह केरल प्रांत के कोच्चि से 440 किलोमीटर दूर अरब सागर में है.

लक्षद्वीप जाने के लिए आपको सबसे पहले एक परमिट लेना होता है. यह एंट्री परमिट 30 दिन तक वैलिड रहेगा. यह परमिट कैसे और कहां से लिया जा सकता है और इसके लिए कैसे ऑनलाईन अप्लाई कर सकते हैं, ये आज यहां समझिए—

एंट्री परमिट के लिए ऐसे अप्लाई करें

आपको बता दें कि लक्षद्वीप के निवासी और सरकारी अधिकारी को छोड़कर सभी को एंट्री परमिट की जरूरत होती है. चाहे वह भारतीय नागरिक हो या विदेशी. सरकारी वेबसाइट lakshadweep.gov.in पर बताया गया है कि प्रत्येक व्यक्ति जो लक्षद्वीप का मूल निवासी नहीं है, उसे इन द्वीपों में प्रवेश करने और ठहरने से पहले परमिट लेना होगा.

 

लक्षद्वीप की सैर का ऑनलाइन परमिट लेने के लिए आपको https://epermit.utl.gov.in/pages/signup पर जाना होगा. आप ePermit के इस पोर्टल पर जाएं और सभी जानकारी और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें. यहां पर यात्रा की तारीखें भी आपको सिलेक्ट करनी है. फीस का भुगतान भी ऑनलाइन कर सकते हैं. आपकी यात्रा से करीब 15 दिन पहले आपका एंट्री परमिट ईमेल पर आ जाएगा.

अगर आप ऑफलाइन परमिट के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो आपको लक्षद्वीप एडमिनिस्ट्रेशन की वेबसाइट http://www.lakshadweeptourism.com/contact.html पर जाना होगा. इस वेबसाइट से एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करना पड़ेगा या फिर कवरत्ती जिला कलेक्टर ऑफिस से एप्लीकेशन प्राप्त करना होगा. इस एप्लीकेशन को भरने के बाद सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ फॉर्म को कलेक्टर ऑफिस में जाकर जमा कर दें. वैसे आपकी सुविधा के लिए बता दें कि ऑफलाइन प्रक्रिया में समय ज्यादा लग सकता है. इसलिए ऑनलाइन परमिट पा सकते हैं.

परमिट लेने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स

  • आईडी प्रूफ यानी आधार कार्ड, वोटर ID कार्ड आदि
  • ट्रैवल प्रूफ के तौर पर फ्लाइट टिकट या बोट बुकिंग टिकट
  • होटल बुकिंग कंफर्मेशन
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट

कैसा है लक्षद्वीप, वहां कितने टापू हैं?

अरब सागर में लक्षद्वीप 36 छोटे-छोटे द्वीपों का समूह है. वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार, यहाँ की कुल आबादी 1 लाख से भी कम है, जिनमें अधिकतर मुस्लिम हैं. लक्षद्वीप का क्षेत्रफल क़रीब 32 वर्ग किलोमीटर है. यानी हिंद महासागर में स्थित पड़ोसी देश मालदीव के क्षेत्रफल से लगभग 10 गुणा कम.

  • टूरिस्ट्स यहां पर सिर्फ 5 द्वीप की ही यात्रा कर सकते हैं.
  • जिन द्वीपों पर टूरिस्ट्स जा सकते हैं, उनमें कावारत्ती, अगत्ती, बंगाराम, कदमत और मिनिकॉय शामिल हैं.
  • अधिक जानकारी के लिए ये लिंक क्लिक कीजिए— lakshadweep.gov.in/tourism/entry-permit
Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

आखिर क्यों हादसों का हाईवे माना जाता है यमुना एक्सप्रसवे?

यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है. ग्रेटर नोएडा में बस आग…

1 minute ago

क्या है बीजेपी की नई यूपी रणनीति? लखनऊ से लेकर बूथ तक ऐसे बिछ रहा है चुनावी जाल

2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने लखनऊ में अपनी संगठनात्मक तैयारियां…

5 minutes ago

दागी नेताओं पर आजीवन चुनाव बैन की मांग, सुप्रीम कोर्ट में जल्द होगी सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट दागी जनप्रतिनिधियों पर आजीवन चुनाव बैन और लंबित आपराधिक केसों के जल्द निपटारे…

6 minutes ago

हिंदुत्व, जाति और विकास; जानिए यूपी की सियासत में कैसे बदला बीजेपी का फॉर्मूला?

कल्याण सिंह से योगी आदित्यनाथ तक उत्तर प्रदेश की राजनीति का सफर सिर्फ दो मुख्यमंत्रियों…

14 minutes ago

सर्विस रिवॉल्वर से चली गोली या साजिश? चंडीगढ़ पुलिस हेड कांस्टेबल नितिन का खून से लथपथ मिला शव

चंडीगढ़ के सेक्टर-22 में पुलिस हेड कांस्टेबल नितिन की सिर में गोली लगने से मौत…

23 minutes ago