खेल

IND vs AUS: चौथे टी20 मैच में कंगारू टीम के फैन ने लगाए ‘भारत माता की जय’ के नारे, सोशल मीडिया पर Video Viral

India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों के टी20 सीरीज का चौथा मैच शुक्रवार को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्ट्रेडियम में खेला गया. इस मैच में टीम इंडिया ने कंगारू टीम को 20 रन से हराकर सीरीज पर कब्जा जमा लिया. भारत इस समय सीरीज में 3-1 से आगे है. चौथे मैच के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

भारत vs ऑस्ट्रेलिया मैच का वीडियो वायरल

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया चौथे टी20 मैच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक ऑस्ट्रेलिया फेन ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ का नारा लगा रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि एक ऑस्ट्रेलियाई फैन पीले रंग की जर्सी पहले हुए हैं. सबसे पहले फैन ने कई बार भारत माता की जय के नारे लगाए. इसके बाद उसने वंदे मातरम के भी नारे लगाए. इस दौरान स्टैंड्स में बैठे भारतीय फैंस ने ऑस्ट्रेलियाई फैन के नारों का जवाब दिया.

चौथे मैच में भारत ने 20 रन से हराया

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे टी20 सीरीज के चौथे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला किया. भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 174 रन बनाए. विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह ने सर्वाधिक 46 रनों की पारी खेली. यशस्वी जायसवाल (37 रन), ऋतुराज गायकवाड़ (32 रन) और विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा के 35 रनों की बदौलत भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 175 रन का टारगेट रखा.

भारत ने सीरीज पर किया कब्जा

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने तेज शुरुआत की लेकिन चौथे ओवर की पहली गेंद पर उसे जोश फिलिप के रूप में पहला झटका लगा. वह 8 रन बनाकर आउट हो गए. उसके अगले ही ओवर में 44 रन के स्कोर पर ट्रेविस हेड (31 रन) आउट होकर पवेलियन लौट गए. इसके बाद निरंतर अंतराल पर विकेट गिरता चला गया और पूरी टीम 20 ओवर में सात विकेट खोकर 154 रन ही बना पायी और उसे 20 रनों से हार का सामना करना पड़ा. भारत ने सीरीज पर 3-1 से बढ़त बना ली है.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

‘नमक के व्यापारी से लेकर…’, जानिए इतिहास के सबसे बड़े योद्धा हेमचन्द्र विक्रमादित्य की अनसुनी कहानी

हेमचन्द्र विक्रमादित्य, जिन्हें इतिहास में हेमू के नाम से भी जाना जाता है, 16वीं सदी…

8 minutes ago

मेरठ के चर्चित सांप कांड में पत्नी और प्रेमी दोषी करार, 17 महीने बाद कोर्ट ने खोला खौफनाक साजिश का राज

UP News: मेरठ के चर्चित सांप कांड में अदालत ने अमित की पत्नी रविता और…

24 minutes ago

पीएम मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन को समर्पित सेवा सप्ताह शुरू, पटियाला में 400 जरूरतमंद परिवारों को मिला राशन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और जन्मदिन के अवसर पर शिवसेना…

36 minutes ago

दिल्ली में नहीं थम रहे बिल्डिंग हादसे, सीमापुरी में गिरी चार मंजिला इमारत; मलबे में दबे कई लोग, रेस्क्यू जारी

Delhi News: दिल्ली के सीमापुरी इलाके में चार मंजिला इमारत गिरने से हड़कंप मच गया.…

49 minutes ago

PM Modi 25 Years: गुजरात के सीएम से लेकर वैश्विक पटल पर छाने तक की अनकही कहानी, भारत-ब्रिटेन रिश्तों में नया अध्याय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर उनकी राजनीतिक यात्रा…

51 minutes ago

आसमान से दुश्मनों पर पैनी नजर! भारतीय सेना ने खरीदे 225 FPV ड्रोन, जानें क्यों हैं खास

भारतीय सेना ने 17,500 फीट की ऊंचाई पर सफल ट्रायल के बाद 225 FPV ड्रोन…

54 minutes ago